Poco M4 Pro 5G लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 1TB तक स्टोरेज, कीमत 20 हजार से कम

Highlights

Poco M3 Pro 5G ने स्मार्टफोन Poco M4 Pro 5G का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया

Poco M4 Pro 5G फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 SoC के साथ ग्राफिक्स के लिए माली G57 GPU के साथ आता है

Poco M4 Pro 5G की कीमत 19,600 रुपये से शुरू होती है

हैंडसेट निर्माता पोको (Poco) ने अपने पोको (Poco) एम3 ​​प्रो (Pro) 5जी (5G) स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्जन पोको (Poco) एम4 (M4) प्रो (Pro) 5जी (5G) को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Poco M4 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है और यह हैंडसेट पिछले स्मार्टफोन्स के मुकाबले काफी ज्यादा एडवांस है, जिसमें बेहतर फास्ट (Fast) चार्जिंग (Charging), प्रोसेसर (Processor) और कैमरा (Camera) सेटअप है। आइए जानते हैं Poco M4 Pro 5G की कीमत (Price) से लेकर इसके फीचर्स तक।

पोको (Poco) एम4 (M4) प्रो (Pro) 5जी (5G) कीमत (Price)

इस पोको (Poco) मोबाइल फोन के दो वेरिएंट में लॉन्च किए गए, 6GB रैम (RAM) के साथ 64GB स्टोरेज और 6GB रैम (RAM) के साथ 128GB स्टोरेज, दोनों मॉडल की कीमत (Price) क्रमशः € 229 (लगभग 19,600 रुपये) और € 249 (लगभग 21,400 रुपये) है। कंपनी ने फोन के तीन कलर वेरिएंट कूल ब्लू (ग्रेडिएंट बैक), पावर ब्लैक और पोको (Poco) येलो लॉन्च किए हैं।

पोको (Poco) एम4 (M4) प्रो (Pro) 5जी (5G) स्पेसिफिकेशंस (Specifications)

डिस्प्ले: पोको (Poco) के इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। बता दें कि इस फोन को 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ लॉन्च किया गया है।

प्रोसेसर (Processor), रैम (RAM) और स्टोरेज: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Poco M4 Pro 5G फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 SoC के साथ ग्राफिक्स के लिए माली G57 GPU के साथ आता है। साथ ही फोन में 6GB तक रैम (RAM) और 128GB तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि फोन 8GB तक वर्चुअल (Virtual) रैम (RAM) को सपोर्ट करता है।

कैमरा (Camera): फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Camera), साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा (Camera) सेंसर दिया गया है। सेल्फी लेने के लिए फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा (Camera) सेंसर है।

बैटरी: फास्ट (Fast) चार्जिंग (Charging) सपोर्ट वाली 33W Pro 5000mAh की पावरफुल बैटरी फोन को पावर देने का काम करेगी, फोन की बैटरी 59 मिनट में फुल चार्ज होने की बात कही गई है।

कनेक्टिविटी: फोन में कनेक्टिविटी के लिए एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, डुअल-स्पीकर सेटअप, आईआर ब्लास्टर, 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles