POCO ने हाल ही में भारत में अपना लो बजट स्मार्टफोन POCO M4 5G लॉन्च किया है। डिवाइस की आज सेल होने वाली है। Poco M4 5G आज (5 मई) दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए आने वाला है। इस सेल फोन पर कई बेहतरीन ऑफर्स और डील्स आपको दी जाने वाली हैं। अब अगर आप एक अच्छा सस्ता फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह सेल आपके काम आ सकती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर और 50MP कैमरा है। खरीदने के लिए क्लिक करें!
POCO M4 5G फोन के 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। यह डिवाइस कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको येलो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। यूजर्स को SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 1250 रुपये तक का डिस्काउंट और Flipkart Axis Bank कार्ड से डिवाइस खरीदने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ अगर आप फोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदते हैं तो आपको 11,550 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद फोन की कीमत आपके लिए सिर्फ 1449 रुपये रह जाएगी।
Poco M4 5G स्पेक्स और फीचर्स (Poco M4 5G Specs and Features)
Poco M4 5G में 6.58 इंच की FHD+ 90Hz IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है। डिवाइस के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है जबकि फोन के बैक पर 50MP का कैमरा दिया गया है जिसके साथ ही 2MP का डेप्थ सेन्सर भी शामिल है।
स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेन्सिटी 700 चिप के साथ आया है जिसे LPDDR4x RAM+ UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस को कनेक्टिविटी के लिए 7 5G बैंड, ब्लुटूथ 5.1 और WiFi ac सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस एंडरोइड 12 पर आधारित MIUI 13 पर काम करता है और फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर, IP52 इंग्रेस प्रोटेक्शन, 3.5mm ऑडियो जैक और USB-C 2.0 पोर्ट दिया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile