120Hz या 144Hz नहीं..185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए POCO के नए फोन..कीमत कितनी है!

HIGHLIGHTS

POCO F9 Pro और POCO F9 Ultra को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।

यह POCO Phones 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले से लैस हैं।

दोनों नहीं फोन्स में कंपनी ने स्नैपड्रैगन प्रोसेसर रखे हैं।

120Hz या 144Hz नहीं..185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए POCO के नए फोन..कीमत कितनी है!

परफॉर्मेंस और गेमिंग के शौकीनों के लिए पोको (POCO) ने ग्लोबल बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करके बाजार में अपने नए पत्ते बिछा दिए हैं। कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप F-सीरीज को बढ़ाते हुए अब POCO F9 Pro और POCO F9 Ultra को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दोनों ही डिवाइसेज इंडस्ट्री-फर्स्ट 185Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 200-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, क्वॉलकॉम के टॉप-एंड 3nm स्नैपड्रैगन चिपसेट और हैवी बैटरी बैकअप के साथ आते हैं। जहां Ultra मॉडल एक्सट्रीम पावर यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है, वहीं Pro वेरिएंट कॉम्पैक्ट साइज और ल्यूमिनस डिजाइन चाहने वाले ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए अब इन दोनों ही फोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

POCO Phones का ग्लोबल प्राइस

मॉडलबेस वेरिएंट (RAM + Storage)शुरुआती कीमत (USD)भारतीय रुपये में संभावित कीमत
POCO F9 Pro12GB + 256GB$649लगभग 61,600 रुपये
POCO F9 Ultra12GB + 256GB$729लगभग 70,000 रुपये

POCO F9 Pro को 12GB+512GB में भी लिया जा सकता है, जबकि Ultra वेरिएंट में 16GB रैम और 1TB तक की स्टॉरिज वाला ऑप्शन भी मिलता है। भारत में इनके लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

POCO F9 Ultra: पावर यूज़र्स और हार्डकोर गेमर्स का अल्टीमेट बीस्ट

POCO F9 Ultra के स्पेक्स और फीचर आदि को देखा जाए तो यह फोन एक 6.9-इंच का 1.5K AMOLED पैनल से लैस है, जो 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। पोको का दावा है कि 20 से ज्यादा पॉपुलर गेम्स में यह 185FPS का फ्रेम रेट देता है। इसमें फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसे ठंडा रखने के लिए पोको का 3D IceLoop कूलिंग चैंबर मौजूद है।


फोन में 8,050mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इस बैटरी के साथ फोन में 100W वायर्ड हाइपरचार्ज, 50W वायरलेस चार्जिंग, 27W रिवर्स वायर्ड और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग आदि भी मिलती है। बैक में OIS सपोर्ट वाला 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर (5x ऑप्टिकल ज़ूम, 10x लॉसलेस ज़ूम और 20x AI ज़ूम) दिया गया है।

POCO F9 Pro: कॉम्पैक्ट साइज और यूनिक कलर-चेंजिंग पैनल

दूसरी ओर, अगर POCO F9 Pro के स्पेक्स और फीचर आदि को देखा जाए तो यह फोन 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन से लैस है, जो Ultra की तरह ही 185Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस देती है। इसका ‘Aurora Green’ कलरवे खास है, जिसमें दिया गया बैक पैनल रोशनी और अल्ट्रावॉयलेट (UV) किरणों के संपर्क में आते ही रंग बदलता है।

फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 V-Series (3nm) चिपसेट से लैस है। इसमें 6,330mAh की बैटरी दी गई है, जो Ultra जैसे ही 100W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग ऑप्शंस को सपोर्ट करती है। इसमें भी एक 200MP का मुख्य लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2.5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP टेलीफोटो मैक्रो लेंस मिलता है।

सॉफ्टवेयर और वाटरप्रूफिंग

दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करते हैं। इसके अलावा पानी और धूल से फुल प्रोटेक्शन के लिए दोनों फोन्स को IP68 रेटिंग दी गई है। सेल्फी और 4K वीडियो कॉल्स के लिए दोनों के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 5G जम्बो 7050mAh की बैटरी के साथ लॉन्च..गजब का है ये 3D Curved Display वाला फोन..कीमत चेक करें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile