Vivo T5 5G जम्बो 7050mAh की बैटरी के साथ लॉन्च..गजब का है ये 3D Curved Display वाला फोन..कीमत चेक करें
Vivo T5 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है।
Vivo का यह फोन इंडिया में 7050mAh की बैटरी पर लॉन्च हुआ है।
देखें Vivo T5 5G का इंडिया प्राइस क्या है और इसे कहाँ से खरीदा जा सकता है।
स्मार्टफोन बाजार में भारी-भरकम बैटरी वाले फोन्स अक्सर मोटे और भारी माने जाते हैं, लेकिन वीवो ने इस धारणा को मानों बदल ही दिया है। Vivo ने आज भारत में अपनी लोकप्रिय ‘T-सीरीज’ का नया फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन Vivo T5 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस हैंडसेट में 7050mAh से भी बड़ी बैटरी दी है, लेकिन इसके बाद भी इसकि मोटाई महज 7.99mm है। प्रीमियम 3D कर्व्ड डिस्प्ले, मिलिट्री-ग्रेड IP69 वॉटरप्रूफिंग और 50MP Sony OIS कैमरे से लैस यह फोन सीधे तौर पर प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करता है। आइए अब इसकी कीमत और स्पेक्स आदि को बारीकी से देखते हैं।
Surveyवेरिएंट्स, कीमत और लॉन्च ऑफर्स
Vivo T5 5G को चार स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसकी सेल 9 सितंबर 2026 से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) और वीवो ई-स्टोर पर होने वाली है। नीचे आप इस फोन के सभी मॉडल के प्राइस देख सकते हैं:
| वेरिएंट | आधिकारिक कीमत (MRP) | बैंक ऑफर के बाद प्रभावी कीमत |
| 6GB + 128GB | ₹34,999 | ₹30,999 |
| 8GB + 128GB | ₹39,999 | ₹35,999 |
| 8GB + 256GB | ₹44,999 | ₹40,999 |
| 12GB + 256GB | ₹49,999 | ₹45,999 |
लॉन्च ऑफर के तौर पर फोन SBI, HDFC Bank और Axis Bank कार्ड से लेनदेन करने पर 4,000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पर खरीदने के लिए मिल रहा है। इस फोन को कंपनी ने Royal Bronze और Silver Green में लॉन्च किया है।
144Hz 3D कर्व्ड डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड
फोन में 6.83-इंच का 1.5K (1260×2800 पिक्सल) 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ को सपोर्ट करता है। तेज धूप में स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 100% DCI-P3 कलर गैमट मिलता है।
हैंडसेट को न केवल पानी में डूबने से बल्कि तेज पानी के प्रेशर (High-pressure water jets) से बचाने के लिए डुअल IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन मिला है।
परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर और सॉफ्टवेयर
हैंडसेट में 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7500 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। एआई टास्क्स के लिए इसमें MediaTek NPU 850 शामिल है। फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 12,00,000 (12 लाख+) से ज्यादा स्कोर प्राप्त किए हैं। इसमें LPDDR4x रैम और फास्ट UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है।
A masterpiece of intelligent engineering, the all-new vivo T5 delivers an extraordinary 233% faster on-device AI computing, setting a new standard for the future of performance. #vivoT5 #vivoSeriesT #GetSetTurbo pic.twitter.com/NPx35hFjRM
— vivo India (@Vivo_India) September 2, 2026
यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। वीवो ने इसके लिए 3 बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड्स और 5 साल के सुरक्षा अपडेट्स का वादा किया है।
50MP Sony IMX882 OIS कैमरा और 4K वीडियो
फोन का 50-मेगापिक्सल (f/1.79) Sony IMX882 सेंसर, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसमें एक 8-मेगापिक्सल (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी है। इसके साथ साथ फोन में सेल्फ़ी आदि के लिए 32-मेगापिक्सल (f/2.0) का हाई-रेजोल्यूशन शूटर मौजूद है। खास बात यह है कि इस फोन से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
7,050mAh की पावरफुल बैटरी
इतने पतले (7.99mm) और 199 ग्राम वजन वाले फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 22 घंटे तक का नॉन-स्टॉप वीडियो स्ट्रीमिंग बैकअप देती है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 44W का फास्ट चार्जर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: JioHotstar अब हुआ ‘विदेशी’..भारत के बाहर अब तीन बाजारों में हुई एंट्री, नेटफलिक्स को मिलेगी टक्कर?
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
