Oppo का नया फोन मचाएगा तहलका! टीजर में दिखा डिजाइन, मिल सकती है 10000mAh की विशाल बैटरी

Oppo का नया फोन मचाएगा तहलका! टीजर में दिखा डिजाइन, मिल सकती है 10000mAh की विशाल बैटरी

Oppo भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने एक नए हैंडसेट को टीज़ करना शुरू कर दिया है। हालांकि, फिलहाल Oppo ने फोन का नाम या इसकी लॉन्च डेट से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। टीजर में सिर्फ डिवाइस का डिजाइन दिखाई दिया है, जबकि स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Oppo भारत में जल्द F35 सीरीज पेश कर सकता है, जिसमें F35 Pro भी शामिल हो सकता है। ऐसे में अब सामने आया टीजर इसी स्मार्टफोन की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

टीजर में दिखा फोन का रियर डिजाइन

Oppo की ओर से जारी टीजर में आगामी स्मार्टफोन का आगे का हिस्सा और वॉल्यूम और पावर बटन नजर आ रहे हैं। कंपनी ने फिलहाल इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा या बैटरी से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

यह टीजर ऐसे समय आया है जब करीब एक महीने पहले Oppo F35 सीरीज के भारत में लॉन्च को लेकर रिपोर्ट सामने आई थीं। इनमें सीरीज के Pro मॉडल को भी शामिल किए जाने की संभावना जताई गई थी।

A7 Pro Max का रीब्रांडेड हो सकता है F35 Pro

एक पुरानी रिपोर्ट Oppo F35 Pro और A7 Pro Max के बीच संभावित कनेक्शन की ओर इशारा करती है। इसमें दावा किया गया था कि F35 Pro को चीन में उपलब्ध A7 Pro Max के रीबैज्ड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। अगर यह दावा सही निकलता है तो नए Oppo फोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही यह 10,000mAh बैटरी से लैस होने की उम्मीद है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कितनी हो सकती है कीमत?

Oppo F35 Pro की भारतीय कीमत को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo F33 Pro के अगले मॉडल की कीमत भारत में 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

फिलहाल नए Oppo स्मार्टफोन का नाम, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। इसलिए F35 Pro से जुड़ी सभी जानकारियों को अभी संभावित डिटेल्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Poco X8 Power vs OnePlus Nord CE6: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile