OPPO Reno 7 New Year Edition हुआ लॉन्च, जानें रेड कलर के अलावा क्या है इसमें खास
OPPO Reno 7 को इस नए कलर में किया गया लॉन्च
OPPO Reno 7 का न्यू इयर एडिशन हुआ लॉन्च
जानें क्या है नए फोन की कीमत
स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो (Oppo) ने चीनी बाज़ार में अपने Reno7 स्मार्टफोन के New Year Edition को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन रेड वेल्वेट पेंट स्कीम के साथ आया है और इसके रियर पैनल पर OPPO बैज के साथ टाइगर लोगो दिया गया है। रेड पेंट जॉब के अलावा, Tiger लोगो एडिशन समान रेगुलर Reno7 जैसा ही है।
OPPO Reno 7 के फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 6.43 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz होगी। Reno 7 New Year Edition को ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 64MP प्राइमरी रियर कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेन्सर और तीसरा कैमरा 2MP मैक्रो लेंस है। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फोन स्नैपड्रैगन 778G SoC द्वारा संचालित होगा और इसे 12GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसे 60W चार्जिंग स्पीड करती है।
कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट को Wi-Fi 6, ब्लुटूथ 5.2, जीपीएस, 5G और टाइप-C पोर्ट दिया गया है। Oppo रेनो6 न्यू इयर एडिशन के बेस मॉडल (8GB/128GB) की कीमत CNY 2,699 से शुरू होती है और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 तक जाती है। चीन में फोन को 27 दिसंबर से प्री-ऑर्डर के लिए लाया जाएगा।