चीन के बाजार में Oppo ने अपने Oppo Reno 13 और Oppo Reno 13 Pro को नवंबर में लॉन्च किया था। यह फोन्स चीन के बाजार में Dimensity 8350 प्रोसेसर से लैस हैं। हालांकि, इस फोन सीरीज को इंडिया में लॉन्च को लेकर भी जानकारी आ चुकी है, असल में कंपनी ने अपने आधिकारिक X Account से यह जानकारी दी है कि इंडिया में जल्द ही Oppo Reno 13 Series को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।
इसके साथ साथ यह भी जानकारी आ रही है कि फोन सीरीज को ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किए जाने की जानकारी आ चुकी है। इस फोन सीरीज में Oppo Reno 13, Oppo Reno 13F और Oppo Reno 13 Pro हो सकते हैं।
आपको बताते चलें कि Oppo Reno 13 Series को अलग अलग मार्केट में जनवरी 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Malaysia के बाहर में इस फोन सीरीज के Pre-Order लेना भी शुरू किए जा चुके हैं। कंपनी के Malaysian Wing ने Oppo Reno 13, Oppo Reno 13F और Oppo Reno 13 Pro के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, ऐसा भी माना जा रहा है कि इंडिया के बाजार में कंपनी केवल Oppo Reno13 और Oppo Reno13 Pro को लॉन्च किया जा सकता है।
Oppo Reno 13 Series में होने वाले हैं कई AI Feature
आपको जानकारी के लिए यह भी बताते चलें कि Oppo Reno 13 Series को लेकर यह पहला टीजर सामने आया है, जो AI फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहा है। इस फोन में आपको AI Live Photo के साथ साथ AI Editor का ऑप्शन भी मिल सकता है। इसके साथ साथ यह भी जानकारी आ रही है कि फोन में आपको IP69 रेटिंग मिलने वाली है, जो फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile