OPPO ने इस हफ्ते की शुरुआत में पुष्टि की थी कि कम्पनी 1 अगस्त से अपने OPPO K3 स्मार्टफोन का नया रेडियो ब्लू कलर वैरिएंट बेचना शुरू करेगा और आख़िरकार, कम्पनी ने डिवाइस के रेडियो ब्लू एडिशन की सेल शुरू कर दी है।
OPPO K3 Radio Blue वर्जन 6GB रैम और 64GB स्टोरेज तथा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत क्रमश 1,499 Yuan और 1,799 Yuan रखी गई है। फर्स्ट ऑर्डर में कम्पनी 100 Yuan का डिस्काउंट दे रही है।
Oppo K3 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। स्मार्टफोन को 2.2GHz ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और एड्रेनो 616 GPU के साथ पेयर किया गया है। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है।
फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 3,765mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन एंड्राइड पाई पर आधारित लेटेस्ट ColorOS 6.0 UI पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डॉल्बी एटमोस सपोर्ट, डुअल सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.0, USB-C, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।