Oppo Find X9 Ultra and Find X9s Launch today in India Price Specs features
Oppo ने आधिकारिक तौर पर यह खुलासा कर दिया है कि Oppo के Find X9 Ultra और Find X9s स्मार्टफोन्स भारत में इसी महीने लॉन्च होंगे. इन दोनों फोन्स को Oppo ने चीन और कुछ अन्य मार्केट्स में अप्रैल में ही लॉन्च कर दिया था. इस फोन को भारत में रिलीज करने के लिए Oppo अभी सही मौका ढूंढ रहा है और इसलिए अभी इसकी सटीक रिलीज डेट नहीं दी गई है.
इस फोन के बढ़िया फीचर्स और एक लाजवाब और स्लीक डिज़ाइन ही इसकी खासियत है. इस फोन का लुक काफी प्रीमियम है और इसलिए काफी लोग इसके भारत में लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें इस फोन के बारे में और जानना है तो आइए इस फोन के फीचर्स और संभावित रिलीज डेट देखते हैं.
Oppo Find X9 Ultra अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और लुक के साथ आता है. इसमें एक बेहतरीन क्वैड रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो Hasselblad के साथ बनाया गया है. इस सेटअप में एक धमाकेदार 200MP का प्राइमरी सेंसर है जिसके साथ एक 200MP का पेरिस्कोप सेंसर भी मिलता है जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम करने की क्षमता है. इसके साथ ही इसमें 10x तक ज़ूम करने की क्षमता रखने वाला एक 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी मिलता है.
कैमरा के अलावा इस फोन में Qualcomm का शानदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट भी मिल सकता है और इसमें एक दमदार 7050mAh की बैटरी भी मिलती सकती है. Oppo के मुताबिक इस फोन में 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है. इसमें एकदम मज़ेदार गेमिंग करने के लिए एक बेहतरीन 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलने की भी संभावना हैं.
इस फोन में भी एक ट्रिप्ल 50MP रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है. इस फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ 7025 mAh की बड़ी बैटरी 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ मिल सकती है. डिस्प्ले के मामले में Oppo Find X9s फोन में एक 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है.
लीक्स के अनुसार, इन दोनों फोन्स को कंपनी 15 मई को भारत में रिलीज कर सकती है. इन दोनों फोन्स की कीमत की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra को 1,49,999 रुपये में और Oppo Find X9s को 70,000 रुपये रुपये पेश किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: गजब के स्टाइलिश डिजाइन और 6000mAh की बैटरी वाले OnePlus Phone को सस्ते में खरीद लें, फिर नहीं मिलेगा मौका