गजब के स्टाइलिश डिजाइन और 6000mAh की बैटरी वाले OnePlus Phone को सस्ते में खरीद लें, फिर नहीं मिलेगा मौका

HIGHLIGHTS

OnePlus का ये वाला फोन सस्ते में मिल रहा है।

Amazon Summer Sale में ये फोन सस्ते में मिल रहा है।

OnePlus के इस फोन को फिर इतना सस्ता खरीदने का मौका नहीं मिलेगा।

गजब के स्टाइलिश डिजाइन और 6000mAh की बैटरी वाले OnePlus Phone को सस्ते में खरीद लें, फिर नहीं मिलेगा मौका

Amazon Summer Sale 2026 इस समय चल रही है। ऐसा भी कह सकते हैं कि Amazon Sale का आज चौथा दिन है। उस सेल में आपको स्मार्टफोन्स के अलावा अन्य बहुत से प्रोडक्टस पर दमदार ऑफर और डील मिल रही हैं। सेल का लाभ आप Amazon India पर जाकर उठा सकते हैं। जैसे कि मैंने आपको बताया कि अमेजन सेल में आपको बहुत सी श्रेणी में बहुत से डिवाइस बेहद सस्ते में मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप एक स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इस समय OnePlus 13R को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन की खरीद को ज्यादा सस्ता कर देने के लिए आप बैंक ऑफर और एक्सचेंज का लाभ भी ले सकते हैं, इन सभी ऑफर के बारे में हम आपको आगे बताने वाले हैं। आइए ज्यादा देर ना करते हुए आपको बताते हैं कि आखिर आप OnePlus 13R को कितना सस्ता खरीद सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 13R पर मिल रहे दमदार ऑफर!

Amazon India पर Amazon Great Summer Sale इस समय चल रही है। इस सेल में आपको OnePlus 13R पर दमदार ऑफर मिल रहा है। अगर आप इस पहों को खरीदना चाहते हैं तो आपको इसकी शुरुआती कीमत को पहले जान लेना जरूरी है, असल में, OnePlus के इस फोन को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर अभी कुछ समय पहले तक खरीदा जा सकता था। हालांकि, आप इसे Amazon Sale में 39,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि फोन पर आपको 3000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा आपको बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है, जो सेल प्राइस को और भी ज्यादा कम कर देता है।

जानकारीविवरण
लॉन्च कीमत42,999 रुपये
सेल कीमत39,999 रुपये
फ्लैट डिस्काउंट3,000 रुपये
बैंक ऑफर2,000 रुपये तक अतिरिक्त छूट
बैंकHDFC, SBI, ICICI
एक्सचेंज ऑफरउपलब्ध
सेल प्लेटफॉर्मAmazon India
सेल नामAmazon Great Summer Sale 2026

बैंक ऑफर के बाद बेहद सस्ते में मिलेगा OnePlus Phone

OnePlus 13R को अगर आप सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आप HDFC Bank, SBI Bank और ICICI Bank के Credit Card से खरीद पर और EMI लेनदेन पर आपको 2000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसा करके फोन की कीमत को 3000 रुपये के डिस्काउंट से 2000 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके नए फोन को खरीदते हैं तो आप ऐसा करके भी पैसे बचा सकते हैं। हालांकि, अच्छे खासे डिस्काउंट के लिए आपके पुराने फोन का अच्छी कंडीशन में होना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। खरीदने के लिए क्लिक करें!

खरीदने से पहले इन फीचर्स पर भी नजर डाल लें

अगर आप OnePlus 13R को खरीदने वाले हैं तो आप इसे Amazon Sale में बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस फोन को आप खरीदने जा रहे हैं, वह किन फीचर्स के साथ आता है। यहाँ आप OnePlus 13R को खरीदने से पहले इसके फीचर और स्पेक्स आदि देख सकते हैं। आइए OnePlus 13R के सम्पूर्ण स्पेक्स और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।

OnePlus 13R स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 4500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ साथ गोरिला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा भी दिया जा रहा है, इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है। फोन में सेल्फ़ी आदि के लिए कंपनी ने एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी रखा है।

कैटेगरीस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.78 इंच 1.5K LTPO AMOLED
रिफ्रेश रेट120Hz
ब्राइटनेस4500 निट्स
प्रोटेक्शनGorilla Glass 7i
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
रैम16GB
स्टोरेज512GB
प्राइमरी कैमरा50MP
अल्ट्रावाइड कैमरा8MP
टेलीफोटो कैमरा50MP
फ्रंट कैमरा16MP
बैटरी6000mAh
चार्जिंग80W फास्ट चार्जिंग
खासियतफ्लैगशिप लेवल गेमिंग और मल्टीटास्किंग

कंपनी ने OnePlus 13R को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था। इस प्रोसेसर के साथ फोन आपको फ्लैग्शिप जैसी परफॉरमेंस देने में सक्षम है। इसके अलावा फोन में आपको 16GB की रैम और 512GB की स्टॉरिज मिलती है। इनके साथ ही फोन मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट हो जाता है। गेमिंग के दौरान भी फोन स्मूद ही रहता है। अंत में, अगर फोन की बैटरी आदि को देखा जाए तो इसमें आपको 6000mAh की बैटरी मिलती है जो कंपनी की 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसका मतलब है कि अगर फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है तो आप इसे बेहद ही जल्दी से चार्ज भी कर सकते हैं।

यूजर टाइपफायदा
गेमर्सSnapdragon 8 Gen 3 और 120Hz डिस्प्ले
कैमरा यूजर50MP टेलीफोटो कैमरा
पावर यूजर6000mAh बैटरी
मल्टीटास्किंग16GB RAM और 512GB स्टोरेज

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं और एफीलिएट लिंक्स भी मौजूद हैं!

यह भी पढ़ें: National Technology Day 2026: आज ही के दिन ‘पोखरण’ में भारत ने रचा था इतिहास, PM मोदी ने बधाई

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile