Oppo ने आज एक प्रेस रिलीज़ के जरिए घोषणा कर दी है कि इसका लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 Ultra भारत में अगले हफ्ते लॉन्च के लिए तैयार है. इस स्मार्टफोन के साथ Oppo Find X9s को भी लॉन्च किया जाएगा, जिसमें एक 50MP का रियर कैमरा शामिल होगा। कंपनी ने हाल ही में इन दोनों हैंडसेट्स के भारत में लॉन्च को टीज़ करना शुरू किया था, और अब लॉन्च डेट की जानकारी भी सामने आ गई है. दोनों स्मार्टफोन्स को 21 अप्रैल को चुनिंदा ग्लोबल बाज़ारों में लॉन्च किया गया था. ग्लोबल बाजार में Find X9 Ultra में Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया गया है, जबकि Find X9s एक MediaTek Dimensity 9000 सीरीज के प्रोसेसर के साथ आताहै।
प्रेस रिलीज़ में और अपने आधिकारिक X हैंडल पर कंपनी ने यह पुष्टि कर दी है कि Oppo Find X9 Ultra और Find X9s को भारत में 21 मई 2026 को लॉन्च किया जाएगा।
इस घोषणा के साथ ही Oppo ने इन स्मार्टफोन्स के भारतीय वर्जन्स की कई डिटेल्स का भी खुलासा कर दिया है। यह पुष्टि हो गई है कि दोनों डिवाइसेज़ में Hasselblad-ट्यून्ड रियर कैमरा सिस्टम होंगे। इसके अलावा, ये हैंडसेट्स Android 16 पर आधारित ColorOS 16 के साथ आएंगे।
Oppo Find X9 Ultra को एक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जबकि Find X9s भारत में लैवेंडर स्काय, मिडनाइट ग्रे और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शंस में सेल होगा। दोनों स्मार्टफोन्स में वही चिपसेट्स मिलेंगे जो इनके ग्लोबल वर्जन्स में दिए गए हैं. ऐसे में Ultra मॉडल एक 3nm ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा, साथ ही इसमें 7,050mAh की बैटरी भी मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, Find X9s में एक MediaTek Dimensity 9500s SoC दिया जाएगा जिसके साथ फोन में 7,025mAh की बैटरी मौजूद होगी।
फोटोग्राफी के लिए Oppo Find X9 Ultra में एक क्वाड-रियर कैमरा यूनिट दिया जाएगा, जिसमें एक 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर एक 200-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और एक 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा 10x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिलेगा। इसी बीच Oppo Find X9s में भी एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Android 17 हुआ अनाउंस: नए इमोजी लुक से लेकर बेहतर सिक्योरिटी और AI टूल्स तक, ये होंगे 8 सबसे बड़े फीचर्स