आज लॉन्च हो रही है Oppo Find X9 Series, पेशकश से पहले ही जान लें इंडिया में क्या होगा प्राइस और टॉप फीचर
Oppo अपनी प्रीमियम Find X9 सीरीज आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और नवंबर का टेक-कैलेंडर एक और फ्लैगशिप एंट्री देखने के लिए तैयारी कर रहा है। Oppo Find X9 और Find X9 Pro पहले ही चीन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं, अब इन्हें इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है, ऐसा कह सकते है कि इन फोन्स के साथ Oppo इंडिया के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने वाली है। इस बार Oppo ने फोन को Hasselblad-ट्यून कैमरों, Android 16 बेस्ड ColorOS 16, दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च करने की प्लानिंग की है। सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने इस लाइनअप में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट जोड़ा है, जो सीधे Snapdragon 8 Elite Gen 5 को टक्कर देने वाला है।
इवेंट टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Oppo Find X9 सीरीज का भारत लॉन्च इवेंट आज, 18 नवंबर 2025, दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। कंपनी अपने आधिकारिक YouTube चैनलों पर इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी, जहां से लोग फोन की कीमत, फीचर, और सेल से जुड़ी सारी जानकारी रियल टाइम में जान सकेंगे।
Oppo Find X9 सीरीज: स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल मॉडल के आधार पर)
भारत में आने वाले Find X9 और X9 Pro के फीचर्स ग्लोबल वेरिएंट जैसे ही रहने की उम्मीद है। Find X9 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं Find X9 में थोड़ा छोटा 6.59 इंच AMOLED पैनल से लैस है। Oppo ने दोनों फोन में IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी है, जो डस्ट, पानी और रफ इस्तेमाल में इन्हें अतिरिक्त मजबूती देता है।
लंबे समय तक नए जैसे रहने वाले हैं दोनों फोन
परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट लगाया है जिसे 16GB तक RAM के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह सीरीज सीधे Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलेगी, और Oppo ने 5 साल की OS अपडेट्स और 6 साल की सिक्योरिटी पैच सपोर्ट का वादा किया है।
धमाकेदार कैमरा से लैस होंगे दोनों फोन
कैमरे की चर्चा करें तो इस बार Oppo ने बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने फोन में Hasselblad-ट्यून कैमरा सिस्टम के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। खासतौर पर Pro मॉडल में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को और शार्प करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा अगर बैटरी को देखा जाए तो Find X9 Pro में भारी-भरकम 7500mAh बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देती है।
Oppo Find X9 सीरीज भारत कीमत (लीक्ड)
एक टिपस्टर ने भारत में इन फोन की संभावित कीमतें लीक की हैं। आइए जानते है कि इंडिया के बाजार में दोनों नहीं फोन्स के अलग अलग मॉडल की क्या कीमत हो सकती है।
- Oppo Find X9 की कीमत लगभग 74,999 रुपये हो सकती है।
- Oppo Find X9 Pro की कीमत करीब 99,999 रुपये रखी जा सकती है।
अगर ऐसा होता है, तो Oppo सीधे प्रीमियम सेगमेंट में Samsung, Apple और OnePlus के हाई-एंड मॉडलों को चुनौती देगा।