OPPO Find N3 के स्पेक्स हुए लीक, पिछले फोन से होगा इतना अलग

OPPO Find N3 के स्पेक्स हुए लीक, पिछले फोन से होगा इतना अलग
HIGHLIGHTS

Find N3 में 8 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी

OPPO Find N3 में क्वाल्कॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen2 SoC मिलेगा

OPPO Find N3 में दो सेल्फ़ी कैमरा मिल सकते हैं

OPPO ने दिसम्बर 2022 में अपने Find N2 फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया था। यह ब्रांड का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस है जिसका डिजाइन Samsung GalaxyZ Flip 4 से मिलता है लेकिन यह थोड़ी छोटी स्क्रीन के साथ आता है। अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने इसके अगले फोन OPPO Find N3 पर काम शुरू कर दिया है। Weibo पर डिवाइस को लेकर कुछ जानकारी लीक हुई है। Find N3 में बड़ा बदलाव 8 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी जबकि Find N2 में 7.1 इंच पैनल मिलता है। 

इसे भी देखें: Samsung Galaxy S22 Ultra पर मिल रहा है तगड़ा एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट, इस प्लेटफॉर्म पर है ऑफर

OPPO Find N3 स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

OPPO Find N3 में क्वाल्कॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen2 SoC मिलेगा जिसे एड्रेनो GPU के साथ पेयर किया जाएगा। 8 इंच की अहम स्क्रीन 2268 x 2440 पिक्सल रेज़ोल्यूशन ऑफर करेगी और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। 

oppo find n2 flip

OPPO Find N3 में दो सेल्फ़ी कैमरा मिल सकते हैं जिसमें से एक कवर स्क्रीन पर होगा और दूसरा मेन डिस्प्ले पर होगा। ये क्रमश: 20MP और 32MP के सेन्सर होंगे। OPPO फोल्डेबल 50MP Sony IMX890 मेन कैमरा OIS के साथ ऑफर करेगा, वहीं दूसरा 48MP IMX581 का अल्ट्रा-वाइड लेंस और तीसरा 32MP का टेलीफोटो लेंस होगा। 

इसे भी देखें: Upcoming Phones: इस महीने लॉन्च होने के लिए तैयार हैं ये शानदार फोंस, देखें पूरी लिस्ट

डिवाइस में 4,805mAh की बैटरी मिल सकती है। Weibo पोस्ट का दावा है कि Find N3 को अल्ट्रा-थिन डिजाइन दिया जाएगा। लीक से अभी लॉन्च की टाइमलाइन का पता नहीं चला है लेकिन उम्मीद है कि इसे इस साल में पेश किया जा सकता है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

वाया

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo