Samsung को टक्कर देने आया Oppo का फोल्डेबल फोन Find N2 Flip, ये 5 फीचर इसे बनाते हैं बाहुबली

Samsung को टक्कर देने आया Oppo का फोल्डेबल फोन Find N2 Flip, ये 5 फीचर इसे बनाते हैं बाहुबली
HIGHLIGHTS

44W चार्जिंग, 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है Oppo Find N2 Flip

Oppo Find N2 Flip में मिल रही है AMOLED डिस्प्ले

£849 (~₹ 84,450) की शुरुआती कीमत में आया है Oppo Find N2 Flip

Oppo Find N2 Flip को चीनी ब्रांड के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के रूप में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया गया है। यह मीडियाटेक फ्लैगशिप चिपसेट द्वारा संचालित है और 44W चार्जिंग, 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और AMOLED डिस्प्ले जैसे स्पेक्स ऑफर करता है। इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं…

यह भी पढ़ें: हजारों की कीमत वाला ये iPhone मिल रहा आधे दाम में, अभी लपक लें ये धमाका डील

5 OPPO FIND N2 FLIP FEATURES

Oppo Find N2 Flip specs

1. Oppo Find N2 Flip का वज़न 191 ग्राम है। अनफोल्ड होने पर इसका डायमेन्शन 166.2 x 75.2 x 7.5 mm है। फॉल होने पर डिवाइस का डायमेन्शन 85.5 x 75.2 x 16 mm है। डिवाइस ब्लैक, गोल्ड, वॉयलेट रंगों में उपलब्ध है। डिवाइस के डिजाइन की खासियत इसकी वर्टिकल कवर डिस्प्ले है। 

2. Oppo ने Find N2 Flip को 382×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 3.26-इंच AMOLED कवर डिस्प्ले के साथ तैयार किया है। मुख्य डिस्प्ले, 1080 x 2520 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 एनआईटी पीक ब्राइटनेस के साथ 6.8 इंच का LTPO AMOLED पैनल है।

3. कैमरों की बात करें तो इसमें आपको बैक पैनल पर एक 50MP+8MP का डुओ मिल रहा है और आगे की तरफ एक 32MP का सेंसर मिल रहा है। Oppo Find N2 Flip से आप मुख्य कैमरे से 4K60 तक वीडियो शूट कर सकते हैं।

Oppo Find N2 Flip specs

4. ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ SoC, 16GB LPDDR5 रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4300mAh की बैटरी के साथ आता है। डिवाइस सॉफ्टवेयर Android 13-आधारित Color OS 13 पर चलता है।

5. कनेक्टिविटी विकल्पों में WiFi 6, ब्लूटूथ 5.3 (aptX HD codec के साथ), L5 GPS, NFC और USB-C 2.0 पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Oppo ने यूरोपीय बाजार में Find N2 Flip को £849 (~₹ 84,450) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें: 3 महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना मिलेगा इतना डेटा, देखें ये धांसू प्लान

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo