इस वेबसाइट पर देखा गया है Oppo A98 5G, जल्द हो सकता है लॉन्च

इस वेबसाइट पर देखा गया है Oppo A98 5G, जल्द हो सकता है लॉन्च
HIGHLIGHTS

Oppo बहुत जल्द एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है

TDRA साइटिंग में Oppo A98 5G को CPH2529 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है

इसके अलावा लिस्टिंग में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है

Oppo बहुत जल्द एक नया मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का A98 5G मॉडल हाल ही में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया था, और अब यह लेटेस्ट TDRA वेबसाइट पर देखा गया है। तो आइए एक नज़र डालते हैं।

इसे भी देखें: Vivo T2 सीरीज का भारतीय लॉन्च है नजदीक, दो फोंस लेंगे एंट्री

नई TDRA साइटिंग में Oppo A98 5G को CPH2529 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। स्मार्टफोन के 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के अलावा यही एक बड़ी डिटेल है जो ऑनलाइन डेटाबेस में देखी गई है। हालांकि, हमारे पास पुरानी रिपोर्ट्स भी हैं जिनमें अधिक डिटेल्स का खुलासा किया गया है। 

Oppo A98 5G

NBTC और CQC लिस्टिंग्स में खुलासा किया गया था कि अपकमिंग ओप्पो A-सीरीज के स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। हालांकि, TENNA लिस्टिंग में और भी अधिक डिटेल्स सामने आई थीं। डिवाइस में कथित तौर पर एक 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी जिसमें फुल HD+ रिजॉल्यूशन और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होगा। इसमें संभवत: हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी होगा। डिवाइस को चलाने वाला सटीक चिपसेट अभी भी पता नहीं चला है, लेकिन यह एक 2.2GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर माना जा रहा है जिसे 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। 

इसे भी देखें: 29 मार्च को लॉन्च होने जा रहा OnePlus 11 Jupiter Rock Edition, पहले ही जान लें 2 यूनिक डिज़ाइन फीचर्स

पिछली लिस्टिंग्स में एक 4,690mAh बैटरी पैक का भी खुलासा हुआ था। डिवाइस में पीछे की तरफ एक 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इसी बीच, सामने की तरफ एक 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी शूटर होने की उम्मीद है। TDRA सर्टिफिकेशन में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसमें Oppo A98 के नजदीक लॉन्च का संकेत दिया गया है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo