Oppo A7 Pro 5G में मिलेंगे धाकड़ फीचर..सर्टिफिकेशन पर नजर आया फोन

HIGHLIGHTS

Oppo A7 Pro को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

Oppo का फोन कंपनी 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज पर लॉन्च कर सकती है।

Oppo के इस फोन को 3 अलग अलग सर्टिफिकेशन पर देखा जा चुका है।

Oppo A7 Pro 5G में मिलेंगे धाकड़ फीचर..सर्टिफिकेशन पर नजर आया फोन

Oppo A7 Pro पर जोरों से काम चल रही है, इस बात की पुष्टि अब लगभग लगभग हो चुकी है। असल में, Oppo के इस फोन को अलग अलग तीन सर्टिफिकेशन्स पर देखा जा चुका है। फोन को NBTC के अलावा SIRIM और SGS Safety सर्टिफ़िकेशन पर भी देखा जा चुका है। इन सभी अलग अलग प्लेटफॉर्म के माध्यम से फोन को लेकर काफी जानकारी सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि Oppo के इस फोन को लेकर क्या सामने आया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

NBTC Site को देखा जाए तो इस पर फोन को CPH2931 मॉडल नंबर से देखा जा सकता है। यहाँ इसका सर्टिफिकेशन नंबर B38559-26 है। इस फोन में GSM के अलावा WCDMA, LTE का सपोर्ट और सबसे जरूरी इस फोन में 5G क्षमता भी होने वाली है। लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि Oppo इस फोन को चीन में ही बना रहा है।

इसके अलावा इस फोन को Malaysia की SIRIM पर देखा जा चुका है। इसका मतलब है कि फोन को इस रीजन में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में रैम और स्टॉरिज कितनी हो सकती है, आइए जानते हैं।

RAM और Storage Options की सम्पूर्ण डिटेल्स

अभी के लिए Oppo के इस फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। हालांकि, इंटरनेट से मिल रही जानकारी ऐसा कहती है कि इस फोन की इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट में एंट्री 3 जुलाई 2026 की है, इसके मतलब है की इस फोन को इस समय के दौरान ही पाकिस्तान में शिप किया गया है। इस फोन को कंपनी 8GB की रैम के साथ लॉन्च करने वाली है। हालांकि, आपको दो अलग अलग स्टॉरिज मॉडल इसी रैम के साथ मिलेंगे। फोन को कंपनी 128GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च कर सकती है। कंपनी फोन में एक 6.57-इंच की डिस्प्ले रख सकती है। अभी के लिए इस जानकारी को लेकर कुछ भी कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।

कब तक लॉन्च हो सकता है फोन?

Oppo A7 Pro को की अलग अलग बाजारों में देखा जा रहा है। इसका मतलब है की इसका ग्लोबल लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। Oppo की ओर से अभी के लिए कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। इसके अलावा इसके इंडिया में लॉन्च को लेकर भी कोई जानकारी अभी के लिए मौजूद नहीं है, न ही इसकी कीमत को लेकर कुछ सामने आया है। फोन के स्पेक्स आदि भी अभी पूरी तरह से साफ नहीं हैं। यह फोन कंपनी की A Series में शामिल होने वाला है। इसके पहले कंपनी Oppo A7 Pro Max को लॉन्च कर चुकी है, जो 10000mAh की बैटरी और 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ था।

अभी तक के लिए फोन को लेकर जो कुछ भी सामने आ रहा है, वह केवल और केवल लीक और रुमर्स आदि से ही सामने आया है। फोन के सम्पूर्ण स्पेक्स के अलावा इसके लॉन्च की डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। कंपनी की ओर से हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में इसे लेकर घोषणा कर दी जाए। अंत में, यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि फोन इंडिया के बाजार में कब तक आता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 की कीमत में भारी उछाल..क्या 12 हजार महंगे में खरीदेंगे आप?

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile