Digit.in

Price Cut! 5000mAh बैटरी वाले इस किफायती 5G फोन की कीमत में हुई भारी कटौती, देखें नई कीमत

Highlights

Oppo ने अपने पिछले साल भारत में लॉन्च हुए बजट हैंडसेट Oppo A59 5G की कीमत में कटौती कर दी है।

यह स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था और यह दो मेमोरी वेरिएन्ट्स - 4GB और 6GB में आता है।

यह डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस है जो 33W VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Price Cut! 5000mAh बैटरी वाले इस किफायती 5G फोन की कीमत में हुई भारी कटौती, देखें नई कीमत

अगर आप Oppo का एक बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो शायद यह बिल्कुल सही समय हो सकता है। इस चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपने पिछले साल भारत में लॉन्च हुए बजट हैंडसेट Oppo A59 5G की कीमत में कटौती कर दी है। इस डिवाइस को 1000 रुपए का प्राइस कट मिला है। यह फोन एक वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है और एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

Oppo A59 5G New Price

यह स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था और यह दो मेमोरी वेरिएन्ट्स - 4GB और 6GB में आता है। 4GB वेरिएन्ट को 1000 रुपए का प्राइस कट मिला है, जबकि 6GB वर्जन की कीमत में 500 रुपए की कटौती की गई है। इस प्राइस कट के बाद ग्राहक 4GB वर्जन को 13,999 रुपए में और 6GB वेरिएन्ट को 15,499 रुपए में खरीद सकते हैं। यह हैंडसेट सिल्क गोल्ड और स्टैरी ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Oppo A59 Specifications

अब बात करें स्पेक्स की तो यह 5G फोन फोन एक स्लीक बॉडी और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है जो 720 निट्स की ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस है जो 33W VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यह बैटरी खराब होने से बचाने के लिए समझदारी से चार्जिंग को 80% पर रोक देता है और जरूरत के दौरान फिर से रिज्यूम कर देता है।

oppo a59 5G

परफॉर्मेंस के मामले में यह बजट-फ्रेंडली फोन 6GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। यह एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 चिपसेट पर चलता है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित ColorOS पर काम करता है।

इसके अलावा IP54 रेटिंग धूल और पानी से इसका बचाव करती है जिससे इसकी ड्यूरेबिलिटी बढ़ती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 13MP मेन सेंसर और 2MP बोकेह कैमरा शामिल है, जबकि फ्रन्ट पर 8MP सेल्फी शूटर मिलता है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles