Oppo A5 Pro launch date set for 24th December features and other details
Oppo ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप Find X8 सीरीज का अनावरण किया था और अब इसका ध्यान फिर से बजट फोन्स पर आ गया है। Oppo A5 Pro को TENNA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था, जिससे फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया। अब ब्रांड ने चीन के लिए इस डिवाइस की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। इसके अलावा एक लीक से इसके अंतर्राष्ट्रीय लॉन्च का भी संकेत मिला है।
Weibo पर शेयर किए गए एक पोस्ट में Oppo ने पुष्टि की है कि Oppo A5 Pro कंपनी के घरेलू बाजार चीन में 24 दिसंबर को लॉन्च होगा। यूजर्स इस फोन को ओप्पो शॉप पर प्री-रिज़र्व कर सकते हैं जिससे वे फ्री वाउचर्स और एक्सेसरीज़ का लाभ उठा सकेंगे।
एक रिपोर्ट में सामने आया है कि Oppo A5 Pro को Oppo Reno 13F के साथ इंडोनेशियाई बाजार के लिए सर्टिफिकेशन मिल गया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि ब्रांड इन दोनों डिवाइसेज को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में और कुछ देशों में लॉन्च करेगा। ये डिवाइसेज 4G वेरिएंट्स में भी आएंगे।
SDPPI सर्टिफिकेशन पर एक लिस्टिंग से यह पता चला कि Oppo A5 Pro के मॉडल नंबर्स 4G और 5G वेरिएंट्स के लिए क्रमश: CPH2711 और CPH2695 हैं। वहीं दूसरी ओर Oppo Reno 13F को मॉडल नंबर्स CPH2701 (4G) और CPH2699 (5G) के साथ सर्टिफ़ाई किया गया है।
अब यह देखना बाकी है कि इसका अंतर्राष्ट्रीय वेरिएंट चीनी वेरिएंट के समान होगा या पिछली जनरेशन के Oppo A3 Pro की तरह एक पूरी ही तरह से अलग डिवाइस होगा।
TENNA लिस्टिंग के अनुसार ये रहे आगामी Oppo A5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स:
यह भी पढ़ें: नए साल से पहले Poco का धमाका! दो-दो सस्ते 5G फोन लॉन्च, कीमत बस 7,999 रुपये से शुरू