4 कैमरों वाले Oppo A16 फोन की सेल आज, जानें फीचर्स और किस कीमत आएगा सेल पर
Oppo A16 की सेल 20 सितंबर 2021 (आज) से शुरू होगी
लॉन्च से पहले Oppo A16 फोन को Amazon India पर लिस्ट किया गया था
Oppo A16 की कीमत 13,990 रुपये हो सकती है
फोन निर्माता कंपनी ओप्पो भारतीय बाजार में अपना नया बजट डिवाइस लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह ओप्पो ए16 स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है, हालांकि कंपनी ने साफ कर दिया है कि फोन की सेल 20 सितंबर 2021 (आज) से शुरू होने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को आज लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन को Amazon India पर लिस्ट किया गया था, यहीं से फोन के स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea यूजर्स को मिल रहा है डबल डेटा, देखें किन प्लान्स पर लागू है स्कीम
फोन में 5.52 इंच का डिस्प्ले, वॉटर ड्रॉप नॉच, 5000mAh की बैटरी और AI ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इसके पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन की कीमत 13,990 रुपये हो सकती है। कंपनी 750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी देगी। हैंडसेट तीन रंगों - पर्ल ब्लू, स्पेस सिल्वर और क्रिस्टल ब्लैक में लाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Jio ने बिगाड़ा Airtel का खेल, 79 रुपये वाले प्लान को पटखनी देने बाजार में आया धाकड़ प्लान, कम पैसे में मिल रहा बहुत कुछ
Oppo A16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन को पहले ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। इंडोनेशियाई मॉडल में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच है। यह डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट और 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। फोन मीडियाटेक हेलियो जी35 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। यह ऑप्टिमाइज्ड नाइट चार्जिंग, स्मार्ट टेम्परेचर कंट्रोल और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: कैसे Aadhaar Card में बदलें मोबाइल नंबर और ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। कैमरे में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन Android 11 आधारित Oppo के ColorOS 11.1 पर काम करेगा। इसे भी पढ़ें: क्या होता है Internet व कैसे इंटरनेट करता है काम, यहाँ जानें इंटरनेट से जुड़े हर सवाल का जवाब