OnePlus और Realme हो गए एक..रिपोर्ट आने के बाद मची खलबली! यूजर्स को दिखेगा ये असर, Oppo भी गेम में, क्या है प्लान?
OnePlus और Realme के मर्ज होने की खबर
Oppo इकोसिस्टम में बढ़ सकती है पकड़
यूजर्स को दिख सकते हैं बड़े बदलाव
स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ी खबर सामने आई है. OnePlus और Realme के मर्ज होने की बात कही जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ब्रांड्स अपनी ग्लोबल और चीन ऑपरेशन्स को एक नए “सब-प्रोडक्ट सेंटर” के तहत ला सकते हैं. यह जानकारी टिप्स्टर Digital Chat Station ने दी है.
Surveyहालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए इसे पूरी तरह सच मान लेना जल्दबाजी होगी.
मर्जर में क्या बदल जाएगा?
रिपोर्ट के अनुसार, इस नए प्रोडक्ट सेंटर की जिम्मेदारी Li Jie को दी जा सकती है. वहीं वह सीधे Pete Lau को रिपोर्ट करेंगे, जो OnePlus के फाउंडर और CEO हैं. बताया जा रहा है कि सिर्फ प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि मार्केटिंग और सर्विस ऑपरेशन्स भी एक साथ किए जा सकते हैं. इसका मतलब यह हो सकता है कि आने वाले समय में दोनों ब्रांड्स के बीच का फर्क कम होता जाए.

Oppo के साथ कनेक्शन
यहां एक जरूरी बात समझनी होगी. OnePlus और Realme दोनों ही पहले से ही Oppo के इकोसिस्टम का हिस्सा हैं. OnePlus पहले ही Oppo का सब-ब्रांड माना जाता है और Realme भी हाल ही में दोबारा Oppo के साथ जुड़ा है. यानि यह मर्जर अचानक नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे चल रही स्ट्रेटेजी का हिस्सा लग रहा है.
क्या OnePlus बंद होने वाला है?
यहीं सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन है. कुछ समय पहले Robin Liu के इस्तीफे के बाद OnePlus के भारत और यूरोप में बंद होने की अफवाहें तेज हो गई थीं. लेकिन कंपनी ने साफ कहा है कि भारत में उनका ऑपरेशन जारी रहेगा और बिजनेस में कोई रुकावट नहीं आएगी. इसलिए अभी यह कहना कि OnePlus बंद हो जाएगा, पूरी तरह गलत होगा.
असली गेम
अगर साफ शब्दों में समझें, तो यह मर्जर लागत कम करने और रिसोर्स शेयर करने की कोशिश हो सकती है. बड़ी कंपनियां अक्सर ऐसा करती हैं ताकि R&D, मार्केटिंग और सप्लाई चेन को ज्यादा एफिशियंट बनाया जा सके. लेकिन इसका एक साइड इफेक्ट भी होता है. अगर सब कुछ एक जैसा होने लगे, तो ब्रांड की अलग पहचान खत्म होने लगती है.
यूज़र्स पर भी पडे़गा असर
आम यूज़र के लिए यह बदलाव तुरंत महसूस नहीं होगा. लेकिन धीरे-धीरे आपको OnePlus और Realme के फोन में ज्यादा समानता दिख सकती है, चाहे वह डिजाइन हो, फीचर्स हों या सॉफ्टवेयर. अगर आप OnePlus को उसकी अलग पहचान के लिए पसंद करते हैं, तो यह बदलाव आपके लिए चिंता का कारण हो सकता है.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile