Samsung और Tecno के Foldable Phones को टक्कर देने वाले OnPlus Open Foldable की पहली सेल इस दिन, देखें लॉन्च ऑफर

Highlights

OnePlus Open स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है।

OnePlus Open की कीमत 1,39,999 रुपये है।

OnePlus Open को Samsung Galaxy Z Fold 5 और Tecno Phantom V Fold से टक्कर मिल रही है।

OnePlus Open स्मार्टफोन की पहली सेल अगले हफ्ते होने वाली है। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुकी है, हालांकि इसकी सेल 27 October को होने वाली है। OnePlus Open स्मार्टफोन की कीमत 1,39,999 रुपये है। यह Samsung Galaxy Z Fold 5 और Tecno Phantom V Fold के बाद भारत में तीसरा हॉरिजॉन्टल Foldable Phone है।

Oppo Phone से मिलता है डिजाइन

OnePlus के पहले Foldable Phone को देखा जाए तो यह Oppo Find N3 स्मार्टफोन जैसा लगता है। हालांकि जहां भी परफॉरमेंस की बात आती है, यह संरतफोन एक अलग ही स्मार्टफोन बन जाता है। आइए जानते है कि आखिर फोन की कीमत क्या है, इसपर आपको कौन से लॉन्च ऑफर मिल रहे है, इसके अलावा फोन में कैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

OnePlus Open Price in India

OnePlus Open Price In India को देखें तो इस फोन को 16GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल में 1,39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन को पहले ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि इस फोन की पहली सेल 27 October को होने वाली है।

इस फोन पर ग्राहकों को कुछ ऑफर भी मिलने वाले हैं। जैसे इस फोन पर ट्रेड-इन डिस्काउंट के साथ लगभग 8000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन पर ICICI Bank और OneCard Bank Cards की ओर से 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस बैंक डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत घटकर मात्र 1,34,999 रुपये ही रह जाती है।

OnePlus Open Specifications और Feature

इस स्मार्टफोन में एक 6.31-इंच की LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। फोन में एक 7.82-इंच की LTPO 3.0 AMOLED स्क्रीन अनफोल्ड करने पर मिलती है।


स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 Processor मिलता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एक 4800mAh की बैटरी भी मिलती है। जो 67W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी है।

स्मार्टफोन में एक 48MP का LYTIA-T808 pixel stacked सेन्सर मिलता है। फोन में एक 64MP का अन्य लेंस भी है। इसके अलावा स्मार्टफोन में दो सेल्फ़ी कैमरा भी हैं। इस फोन में एक 20MP का यूनिट और एक 32MP का यूनिट मौजूद है, जो सेल्फ़ी के लिए दिया गया है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles