OnePlus Open: आज भारत में धमाकेदार एंट्री मारेगा OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन, यहाँ देखें Live Stream
OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open आज शाम 7:30 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स से सुझाव मिला है कि इस फोन की भारतीय कीमत 1 लाख रुपए से अधिक होगी और यह ट्रिपल रियर कैमरा और आकर्षक डिस्प्ले स्पेक्स के साथ आ सकता है।
OnePlus Open लॉन्च इवेंट: कैसे देखें लाइव स्ट्रीम?
नए फोल्डेबल फोन के इवेंट का लाइव ब्रॉडकास्ट देखने के लिए यूजर्स आज (19 अक्टूबर) 7:30 PM IST वनप्लस इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी अपने सोशल प्लेटफॉर्म्स पर रियर-टाइम अपडेट्स भी उपलब्ध कराएगी।
वनप्लस ओपन: कीमत और सेल डिटेल्स
जाने-माने टिप्सटर Abhishek Yadav के मुताबिक यह संकेत मिला है कि भारत में वनप्लस ओपन की कीमत लगभग 1,39,999 रुपए होने की उम्मीद है। इसके अलावा टिप्सटर ने यह भी सुझाव दिया है कि इस डिवाइस की पहली सेल 27 अक्टूबर को शुरू होगी।
वनप्लस ओपन: स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
इस फोल्डेबल फोन की इनर डिस्प्ले एक BOE पैनल के साथ आ सकती है जो 2K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा यह डिस्प्ले 1440Hz PWM डिमिंग और 2800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम शामिल होने की उम्मीद है जिसमें 48MP ड्यूल लेयर ट्रांज़िस्टर आउटसोल प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 6x लॉसलेस ज़ूम सपोर्ट के साथ 64MP पेरिस्कोप सेंसर मिल सकता है। माना जा रहा है कि तीसरा सेंसर 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा होगा।
इसके अलावा टिप्सटर ने यह भी सुझाव दिया है कि अपकमिंग वनप्लस फोल्डेबल फोन 100W चार्जर से लैस होने की उम्मीद है, हालांकि हो सकता है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन न दिया जाए। यह डिवाइस OxygenOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने की संभावना है। इसके अलावा एक रिपोर्ट से पता चला है कि इसके डाइमेंशन 11.7x6x5.8mm और वज़न करीब 246 ग्राम हो सकता है।