OnePlus Nord CE 2 Lite के लीक से हुआ खुलासा, स्नैपड्रैगन 695 व 64MP कैमरा से लैस होगा डिवाइस
OnePlus Nord CE 2 Lite नए लीक में आया नज़र
सस्ता स्मार्टफोन ला रहा है OnePlus
OnePlus Nord CE 2 Lite की कीमत हो सकती है Rs 20,000 से कम
वनप्लस (OnePlus) अपने एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो मौजूदा Nord CE-series से भी किफ़ायती होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस (OnePlus) नए फोन पर काम कर रहा है जिसकी कीमत Rs 20,000 से कम होगी। अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ये डिवाइस OnePlus Nord CE 2 Lite होगा।
Surveyयह भी पढ़ें: Google Maps की मदद से बचा सकेंगे टोल का पैसा, जल्द ये पांच अपडेट लाने वाला है ऐप
Nord CE 2 Lite के नए लीक को ट्विटर पर देखा गया है। यह लीक टिप्सटर योगेश ब्रार (@heyitsyogesh) के ज़रिए सामने आया है और इससे डिवाइस के डिज़ाइन व स्पेक्स का खुलासा हुआ है।
OnePlus Nord CE 2 Lite को 6.58 इंच की FHD प्लस LCD स्क्रीन का साथ दिया जाएगा जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 6GB या 8GB रैम व 128GB स्टोरेज का साथ दिया जाएगा।
OnePlus Nord CE 2 Lite
•6.58" FHD+ LCD, 120Hz
•Qualcomm Snapdragon 695
•6/8GB RAM
•128GB Storage
•Rear Cam- 64MP + 2MP mono + 2MP macro
•Front Cam- 16MP
•5,000mAh Battery, 33W Charging
•OxygenOS 11No Alert slider
Side-mounted FP(This is how it will look ~) pic.twitter.com/XwvJlXq0mO
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) April 5, 2022
फोन में 64MP का मुख्य कैमरा मिल रहा है जिसके साथ ही दो 2MP मैक्रो व डेप्थ सेन्सर दिए जाएंगे। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा जो डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट पंच होल कटआउट में रखा जाएगा।
फोन एंडरोइड 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर काम करेगा। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। टिप्सटर ने खुलासा किया है कि फोन को साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा, हालांकि फ्रेम पर वनप्लस सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: BSNL के पास हैं ये सबसे सस्ते धांसू Recharge Plan; Jio-Airtel-Vi भी रह जाते हैं दंग
क्या OnePlus Nord CE 2 Lite होगा रीब्रांडेड Realme 9 Pro?
अगर डिज़ाइन और स्पेक्स समान रहते हैं जैसा कि हम रियलमी के हाल ही में आए फोन Realme 9 Pro में देख चुके हैं तो यह रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। मिड-रेंज डिवाइस को समान चिपसेट, बैटरी व चार्जिंग स्पीड के साथ देखा गया था। लेकिन रियलमी 9 प्रो को अल्ट्रावाइड कैमरा का साथ दिया गया है।
Realme 9 Pro का डिज़ाइन लगभग लीक हुए OnePlus Nord CE 2 Lite से मेल खाता है।