OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, स्नैपड्रैगन 695 SoC, 33W चार्जिंग जैसे फीचर के साथ होगा लॉन्च
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को इस साल की दूसरी तिमाही में किया जाएगा लॉन्च
33W चार्जिंग सपोर्ट करेगा Nord CE 2 Lite 5G
Rs 20,000 के अंदर होगी Nord CE 2 Lite 5G की कीमत
वनप्लस (OnePlus) का यह पहला लाइट स्मार्टफोन होगा जिसे OnePlus Nord CE 2 Lite 5G नाम से पेश किया जाएगा। OnePlus Nord series और OnePlus 10 series दोनों ही चर्चा में हैं क्योंकि कंपनी अपने OnePlus 10 Ultra, 10R, Nord CE 2, और Nord 2T फोंस को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब Smartprix के साथ OnLeaks की साझेदारी में आगामी OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की कीमत Rs 20,000 अंदर हो सकती है।
Surveyयह भी पढ़ें: Mukesh Ambani की Jio ने ग्राहकों की टेंशन कर दी कम, 3 महीने चलते हैं रिचार्ज प्लान
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स
लीक के मुताबिक, OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फ्लूइड फुल HD डिस्प्ले मिलेगी। डिवाइस एंडरोइड 11 पर आधारित ऑक्सिजन OS पर काम करेगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 659 5G चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 8GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
यह भी पढ़ें: Jio का Disney+ Hotstar वाला प्लान हुआ Rs 100 सस्ता, लेकिन Airtel अब भी दे रहा है अधिक बेनिफ़िट
जहां तक कैमरा की बात है Nord CE 2 Lite 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा और दो 2MP के सेन्सर मिलेंगे। डिवाइस के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
डिवाइस को 2022 की दूसरी तिमाही में पेश किया जा सकता है और फोन की कीमत Rs 20,000 की श्रेणी में होने की उम्मीद है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile
