OnePlus Nord 6 पर 11,000 रुपये की कटौती, बेहद सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका! देखें पूरी डील

OnePlus Nord 6 पर 11,000 रुपये की कटौती, बेहद सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका! देखें पूरी डील

Independence Day Sale 2026 में OnePlus अपने स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट लेकर आया है। अपने बेस्ट सेलिंग मिड-रेंज मोबाइल फोन OnePlus Nord 6 पर कंपनी 11,000 रुपये की कटौती कर रही है। अप्रैल 2026 में लॉन्च हुए इस फ़ोन में शानदार फीचर्स हैं, जैसे कि फ़्लैट AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm चिपसेट, ट्रिपल-कैमरा सेटअप और प्रीमियम डिज़ाइन। लेकिन क्या Samsung, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स के दूसरेदमदार स्मार्टफ़ोन के मौजूद होने के बावजूद अगस्त 2026 में इसे खरीदना सही रहेगा? यहां आज हम आपको बताएंगे क्यों OnePlus Nord 6 5G को इस इंडिपेंडेंस डे सेल में खरीदना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus Nord 6 की कीमत में बड़ी कटौती

इंडिपेंडेंस डे सेल के तहत, OnePlus इंडिया ने अपने स्मार्टफ़ोन लाइनअप पर भारी छूट की घोषणा की है। इसमें फ़्लैगशिप OnePlus 15 से लेकर हाल ही में लॉन्च हुआ बजट फ़ोन OnePlus N6X भी शामिल हैं। हालाँकि, मिड-रेंज का दमदार फ़ोन Nord 6 सबकी नज़रें अपनी ओर खींच रहा है, क्योंकि इसकी कीमत में 11,000 रुपये की भारी कटौती की गई है, जिससे यह अपग्रेड के लिए एक बेहतरीन डील बन गया है।

OnePlus Nord 6 के बेस वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत आम तौर पर 52,999 रुपये होती है, लेकिन अब यह 44,499 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा, HDFC बैंक, ICICI बैंक, Kotak Mahindra बैंक, IDFC बैंक या IndusInd बैंक के एलिजिबल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको 2,500 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे इसकी कीमत और कम होकर 41,999 रुपये हो जाएगी।

हालांकि इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 42,000 रुपये थी लेकिन मेमोरी की लागत बढ़ने और शॉर्टेज क्राइसिस के वजह से इसकी कीमत में बदलाव किया गया है।

OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord 6 में 6.78-इंच की बड़ी फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स है। इसमें ‘एक्वा टच 2.0’ (Aqua Touch 2.0) का सपोर्ट भी है, जिससे गीले या चिकने हाथों से टच करने पर भी स्क्रीन आसानी से काम करती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसे अप्रैल 2026 में लॉन्च किया गया था। यह 4nm पर आधारित चिपसेट है जो लगभग फ्लैगशिप-लेवल का अनुभव देता है।

कैमरे की बात करें तो, इसके पिछले हिस्से में डुअल-कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.8 अपर्चर लेंस वाला 50MP का मेन सेंसर और 112° फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर लेंस वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर शामिल है। वहीं सामने की तरफ, f/2.0 अपर्चर लेंस वाला 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की अगर बात करें तो इसमें 9,000 mAh ke saath 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

क्या आपको OnePlus Nord 6 खरीदना चाहिए?

OnePlus Nord 6 अपनी कीमत के हिसाब से शानदार स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करता है, जिसमें AMOLED स्क्रीन, प्रीमियम प्रोसेसर, तेज़ RAM और स्टोरेज, अच्छे कैमरे और बड़ी बैटरी शामिल हैं। इस फ़ोन में प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स हैं, लेकिन कैमरा क्वालिटी के मामले में यह थोड़ा पीछे रह जाता है। अगर आप टॉप नॉच स्पेसिफिकेशन्स वाला नया प्रीमियम फ़ोन चाहते हैं, तो OnePlus Nord 6 5G, 2026 में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खासकर डिस्काउंट के साथ, यह Galaxy A57 5G जैसे स्मार्टफ़ोन से बेहतर है। हालाँकि, अगर आपकी प्राथमिकता कैमरा क्वालिटी है, तो इस कीमत में किसी दूसरे फोन पर विचार करना बेहतर हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Moto G Max vs Redmi Note 17: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile