Moto G Max vs Redmi Note 17: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Moto G Max vs Redmi Note 17: डिजाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

30,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में नया लॉन्च हुआ Moto G Max और Redmi Note 17 5G दो दमदार विकल्प हैं। दोनों स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5G कनेक्टिविटी और Android 16 का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में दोनों के बीच काफी अंतर है। अगर आप इन दोनों में से कोई एक फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए इन दोनों स्पेक्स, फीचर्स और कीमत पूरी तुलना करके जानते हैं कि दोनों में कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Moto G Max vs Redmi Note 17

डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिजाइन की बात करें तो Redmi Note 17 5G में प्लास्टिक फ्रेम और प्लास्टिक बैक दिया गया है, जबकि फ्रंट पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है। फोन के पीछे डुअल-कैमरा सेटअप को ऊपर बाएं तरफ एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल में रखा गया है। फ्रंट पर सेंटर में सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षित रहता है।

Redmi Note 17 5G में 6.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी है। खास बात यह है कि डिस्प्ले गीली, ऑइली या साबुन लगी उंगलियों से भी टच रिस्पॉन्स देने में सक्षम है। फोन Arctic Blue, Starlight Purple और Dark Knight कलर में उपलब्ध है।

दूसरी ओर, Moto G Max में प्लास्टिक फ्रेम, ग्लास फ्रंट और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को IP64 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिली है। इसके रियर पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप के साथ एक अतिरिक्त ऑक्जिलरी लेंस दिया गया है। Moto G Max में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है। फोन Alaskan Blue, Malaga और Stargazer कलर ऑप्शन में आता है।

Motorola Moto G Max Launched with 7000mAh battery phone in india Price sale specs

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए Redmi Note 17 5G में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित चिपसेट है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। इसमें स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है।

वहीं Moto G Max को Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। Motorola का RAM Boost फीचर वर्चुअल RAM को 18GB तक बढ़ाने में मदद करता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं। Redmi Note 17 5G में HyperOS 3 मिलता है और कंपनी 4 साल के OS अपडेट तथा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है। वहीं Moto G Max Hello UI पर चलता है और इसे 2 Android OS अपग्रेड तथा 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है।

कैमरा में किसका दबदबा?

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 17 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 1/2.76-इंच सेंसर और f/1.8 अपर्चर मिलता है। फोन में AI-बेस्ड कैमरा फीचर्स और डुअल-वीडियो जैसे विकल्प भी दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसमें f/2.2 अपर्चर है।

Redmi Note 17

दूसरी तरफ, Moto G Max में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें बड़ा 1/1.95-इंच सेंसर और f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए Motorola के फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में दोनों स्मार्टफोन काफी दमदार हैं। Redmi Note 17 5G में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह 45W PD 3.0 फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 22.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Moto G Max में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। फोन 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।

भारत में कीमत

भारत में Redmi Note 17 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इस कीमत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।

दूसरी ओर, Moto G Max केवल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन में आता है। इसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026: परिवार के साथ बैठकर देखें ये 10 देशभक्ति से भरपूर ब्लॉकबस्टर फिल्में, OTT पर हैं मौजूद

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile