4,000 रुपये तक फिर बढ़ी OnePlus के इन 5 स्मार्टफोन्स की कीमत, नया नवेला OnePlus N6x भी लपेटे में

4,000 रुपये तक फिर बढ़ी OnePlus के इन 5 स्मार्टफोन्स की कीमत, नया नवेला OnePlus N6x भी लपेटे में

OnePlus ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में एक बार फिर बदलाव किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद कुछ मॉडल अब पहले की तुलना में महंगे हो गए हैं। इनमें OnePlus Nord 6, Nord CE 6, Nord CE 6 Lite, OnePlus N6 और हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus N6x शामिल हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन कंपनियां मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के चलते अलग-अलग मॉडल्स के दाम संशोधित कर रही हैं। OnePlus के मामले में भी हालिया कीमत बढ़ोतरी इसी वजह से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इन प्राइस हाइक की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

टिप्स्टर संजू चौधरी के अनुसार, OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत पहले 25,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 28,999 रुपये बताई जा रही है। इसी तरह, इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल के दाम 30,999 रुपये से बढ़ाकर 34,999 रुपये किए जाने की जानकारी है।

OnePlus Nord 6 भी हुआ महंगा

OnePlus Nord 6 की दोनों कॉन्फिगरेशन की कीमत में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट पहले 44,999 रुपये का था, जिसकी नई कीमत 46,999 रुपये बताई गई है। वहीं, 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 50,999 रुपये से बढ़कर 52,999 रुपये हो गई है।

OnePlus Nord CE 6 की नई कीमतें

OnePlus Nord CE 6 के दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में भी संशोधन किए जाने की जानकारी सामने आई है।

  • 8GB + 128GB: 35,999 रुपये से बढ़कर 37,999 रुपये
  • 8GB + 256GB: 39,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये

इस तरह Nord CE 6 के दोनों मॉडल्स पर कीमत में 2,000 रुपये का अंतर देखने को मिल रहा है।

OnePlus N6 की कीमत भी बढ़ी

OnePlus की नई N6 सीरीज के OnePlus N6 को भी इस कीमत बढ़ोतरी में शामिल किया गया है। इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 24,999 रुपये का बताया जा रहा है, जबकि इसकी पुरानी कीमत 22,999 रुपये थी। दूसरी ओर, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये होने की जानकारी है।

OnePlus N6x के दाम में 2,000 रुपये का इजाफा

हाल ही में जुलाई में भारत में लॉन्च किए गए OnePlus N6x की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई थी। यह कीमत इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए थी। इसके 128GB मॉडल की लॉन्च कीमत 20,999 रुपये थी।

अब टिप्स्टर के मुताबिक, दोनों मॉडल महंगे हो गए हैं। नई कीमतें इस प्रकार बताई गई हैं:

  • 4GB + 64GB: 19,999 रुपये से बढ़कर 20,999 रुपये
  • 4GB + 128GB: 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये

हालांकि, खबर लिखे जाने तक OnePlus ने इन कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट में दी गई कीमतों को खुद वेरिफाई करने पर हमने पाया कि ये संशोधित दाम OnePlus India की वेबसाइट पर संबंधित सभी मॉडल्स के लिए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Moto G Max vs Redmi Note 17 vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile