OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेक्स, चेक करके तय करें आपके लिए बेस्ट है कि नहीं
OnePlus की ओर से आधिकारिक तौर पर अपने Summer Launch Event के आयोजन की डेट की घोषणा कर दी है। इस ईवेंट को कंपनी 8 जुलाई को करने वाली है। इस ईवेंट को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें कई OnePlus Products को लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इस ईवेंट में कंपनी OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। अब जैसे जैसे हम देख रहे है कि यह स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च के करीब है और इसे लेकर इंटरनेट पर बहुत सी चर्चा चल रही है। वहाँ उस समय इसे लेकर AndroidHeadlines की एक रिपोर्ट सामने आई है, जो इन दो आगामी OnePlus Phones के बारे में जानकारी दे रही है। इन फोन्स को लेकर इमेज भी सामने आई हैं, जिससे इनके डिजाइन के बारे में भी जानकारी मिलती है।
OnePlus Nord 5 के संभावित स्पेक्स और फीचर
OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह 6.83-इंच की AMOLED 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 प्रोसेसर भी मिल सकता हा। फोन में 8GB की रैम के साथ साथ 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज के अलावा 512GB स्टॉरिज भी मिल सकती है।
फोन में OnePlus की ओर से एक दमदार कैमरा सेटअप को जगह दी जा सकती है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है, इसके अलावा इस फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल सकता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी होने की संभावना है। फोन में आपको एक 5200mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की SuperVOOC चार्जिंग क्षमता के साथ आने वाली है।
OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर
OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन में एक छोटी 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर भी मिल सकता है। फोन को 8GB की रैम और 128GB स्टॉरिज के साथ साथ 256GB स्टॉरिज पर भी लॉन्च किया जा सकता है।
कैमरा को लेकर बात करें तो रिपोर्ट ऐसा भी कहती है कि OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 8MP का अन्य कैमरा भी मिल सकता है। यह कैमरा एक अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन में एक 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिल सकता है। इसके अलावा OnePlus के इस आगामी फोन में आपको एक 5200mAh ई बैटरी मिल सकती है जो 80W की चार्जिंग क्षमता से लैस होने वाली है।
किस देश में इन स्पेक्स से लैस होंगे फोन?
असल में, इन स्पेक्स के साथ फोन्स को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह US और European Market में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, अब देशों में OnePlus Nord 5 को एक बड़ी यानि 6000mAh की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। दूसरी ओर, अगर OnePlus Nord CE5 को देखा जाए तो यह फोन 7100mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अन्य स्पेक्स एक समान ही हो सकते हैं।