Digit.in

एक नहीं, दो नहीं पूरे तीसरी बार फटा OnePlus Phone, यूज करने वाले को आई गंभीर चोट, देखें पूरा मामला

Highlights

एक बार फिर से OnePlus Nord 2 5G के फटने की जानकारी मिल रही है

इसके साथ ही यह तीसरी घटना है जब OnePlus का यह डिवाइस किसी के हाथों में इस्तेमाल करते करते फटा है

इस घटना की जानकारी ट्विटर के माध्यम से मिल रही है। इस जानकारी के साथ कि यह फोन फट गया है, फोन के फटने की कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं

एक नहीं, दो नहीं पूरे तीसरी बार फटा OnePlus Phone, यूज करने वाले को आई गंभीर चोट, देखें पूरा मामला

एक बार फिर से OnePlus Nord 2 5G के फटने की जानकारी मिल रही है, इसके साथ ही यह तीसरी घटना है जब OnePlus का यह डिवाइस किसी के हाथों में इस्तेमाल करते करते फटा है। इस घटना की जानकारी ट्विटर के माध्यम से मिल रही है। इस जानकारी के साथ कि यह फोन फट गया है, फोन के फटने की कुछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं। हालांकि अभी तक OnePlus की ओर से इस ब्लास्ट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यूजर का कहना है कि कंपनी इस मैटर पर गौर कर रही है। जैसे कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि यह OnePlus Nord 2 5G के फटने की कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी की ब्लास्ट की जानकारी सामने या चुकी है। 

महाराष्ट्र के यूजर के माध्यम से ट्विटर पर यह जानकारी दी गई है, इसके अलावा कुछ तस्वीरें भी साझा की  गई हैं। इन तस्वीरों में OnePlus Nord 2 Unit को देखा जा सकता है। हालांकि इन तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि यूजर को भी बड़ी चोटे आई हैं। इसके अलावा यूजर गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। 

गौरतलब हो कि इसके पहले फटने वाले डिवाइस को लेकर कंपनी की प्रतिक्रिया सामने आई थी। 

मालिक, जिमी जोस ने ट्विटर पर इस घटना की तस्वीरों को साझा किया। जोस के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड 2 चार्जर को सॉकेट में प्लग किया गया था जब उसने तेज आवाज सुनी और देखा कि इसने सॉकेट को उड़ा दिया। विस्फोट की छवियां चार्जर को क्षतिग्रस्त दिखाती हैं लेकिन जोस ने पुष्टि की कि एडेप्टर अभी भी बरकरार है और यह विस्फोट के बाद भी ठीक काम करता है। वनप्लस नॉर्ड 2 ने भी ठीक काम किया और घटना होने पर फोन को 75% चार्ज किया गया। 

जोस ने यह भी कहा कि उन्हें कस्टमर केयर सेंटर जाने के लिए कहा गया, जहां उन्हें बताया गया कि विस्फोट बिजली की उछाल के कारण हो सकता है। उन्हें क्षतिग्रस्त उत्पाद के प्रतिस्थापन का भी आश्वासन दिया गया था। उन्होंने कहा कि वनप्लस के एक प्रतिनिधि ने उन्हें फोन किया और उनसे इस बारे में पूछा और इस बात पर भी जोर दिया कि यह "वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या" के कारण हुआ था। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles