OnePlus N6x की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म; कंपनी ने डिजाइन और कलर ऑप्शन से उठाया पर्दा, देखें फर्स्ट लुक

By

OnePlus ने अपने नए बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x की भारत में लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी इस फोन को इसी महीने के आखिर में भारतीय बाजार में पेश करेगी। लॉन्च से पहले OnePlus ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मौजूद माइक्रोसाइट को भी अपडेट कर दिया है, जहां फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन सामने आ चुके हैं।

यह स्मार्टफोन कंपनी की नई OnePlus N सीरीज का दूसरा मॉडल होगा। हाल ही में पेश की गई यह सीरीज भारत में OnePlus की सबसे किफायती स्मार्टफोन लाइनअप के तौर पर Nord सीरीज की जगह लाई गई है।

OnePlus N6x की लॉन्च डेट

OnePlus की आधिकारिक माइक्रोसाइट के अनुसार, OnePlus N6x को भारत में 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि OnePlus N6x की बिक्री भारत में Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन “फैमिलियर” स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आएगा। डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक OnePlus Nord CE 6 Lite जैसा दिखाई देता है।

OnePlus N6x का डिजाइन

कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि स्मार्टफोन Burgundy Red और Ice Blue दो रंगों में उपलब्ध होगा। लॉन्च से पहले फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है। फोन के ऊपरी हिस्से में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इसके पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिसमें एक कैमरा सेंसर मौजूद है। कैमरा मॉड्यूल पर एक अतिरिक्त कटआउट भी दिखाई देता है, जिसे सेकेंडरी लाइट सेंसर माना जा रहा है। इसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। OnePlus N6x में फ्लैट और टेक्सचर्ड रियर पैनल मिलेगा, जिसके बीच में OnePlus की ब्रांडिंग दी गई है। वहीं, पावर बटन और वॉल्यूम बटन फोन के दाईं ओर मौजूद हैं।

OnePlus N6 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन

OnePlus N6x, हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6 के साथ कंपनी की नई N सीरीज का हिस्सा बनेगा। OnePlus N6 को भारत में 30 जून को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 22,999 रुपये रखी गई थी, जो 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।

OnePlus N6 के स्पेसिफिकेशंस

याद दिला दें कि OnePlus N6 में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8,000mAh बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 4a Pro पर सुनहरी डील, 7 हज़ार कम में खरीदने का मौका, महंगा फोन इस जगह मिल रहा सस्ता

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By