OnePlus 16 को लेकर बड़ा खुलासा! ट्रायल प्रोडक्शन शुरू, मिलेगी 9,000mAh बैटरी, 200MP कैमरा

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 इस साल चीन में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही यह डिवाइस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और अब इससे जुड़ी कई नई जानकारियां सामने आई हैं। लेटेस्ट लीक्स आदि के अनुसार, कंपनी इस बार फोन को कई नए RAM और स्टोरेज वैरिएन्ट में लॉन्च कर सकती है। वहीं मशहूर टिपस्टर Digital Chat Station की ओर से यह जानकारी सामने आ रही है कि इस फोन को लेकर ट्रायल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। सबसे ज्यादा चर्चा इसकी 9,000mAh बैटरी को लेकर हो रही है, अगर यह सही होता है तो OnePlus के इतिहास की यह फोन में मौजूद सबसे बड़ी बैटरी होने वाली है।

पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन कंपनियां केवल प्रोसेसर और कैमरे पर ही नहीं, बल्कि बड़ी बैटरी और लंबे समय के लिए अपग्रेड होने वाले सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर भी खास ध्यान दे रही हैं। ऐसे में OnePlus 16 को इस मामले में भी एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा रहा है।

OnePlus 16 की संभावित कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स

X पर @OPlusClub द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार OnePlus 16 चार अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी एक बार फिर 8GB RAM वाला बेस मॉडल लेकर आ सकती है। OnePlus ने 2023 में लॉन्च हुए OnePlus 11 के बाद अपने फ्लैगशिप फोन्स में 8GB RAM ऑप्शन देना बंद कर दिया था।

लीक्स से सामने आ रही संभावित कीमत की सम्पूर्ण डिटेल्स

8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी CNY 4,999 यानि (लगभग 71,000 रुपये में लॉन्च कर सकती है), 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए यह कीमत CNY 5,499 (लगभग 77,600 रुपये),
12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरिएन्ट के लिए कंपनी CNY 5,999 (लगभग 84,700 रुपये) का प्राइस टैग रख सकती है। 16GB RAM + 1TB स्टोरेज (लिमिटेड एडिशन) को CNY 7,499 (करीब 1.05 लाख रुपये के) प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स इस ओर भी इशारा करती हैं कि कंपनी 24GB RAM वाला वेरिएंट लॉन्च नहीं करेगी। OnePlus का फोकस ऐसे कॉन्फ़िगरेशन पर हो सकता है जो परफॉर्मेंस और कीमत के बीच बेहतर संतुलन के साथ आ सके?

ट्रायल प्रोडक्शन हुआ शुरू, मिल सकती है OnePlus इतिहास की सबसे बड़ी बैटरी

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो की ओर से मिल रही जानकारी के अनुसार OnePlus 16 का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। यह किसी भी स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें कंपनी बड़े पैमाने पर निर्माण शुरू करने से पहले हार्डवेयर और क्वालिटी की जांच करती है।

डुअल बैटरी से लैस हो सकता है फोन?

टिपस्टर की ओर से सामने आ रही जानकारी के अनुसार फोन को कंपनी 4,390mAh + 4,390mAh की डुअल-सेल बैटरी से लैस करके लॉन्च कर सकती है, इन दोनों ही अगर मिला दिया जाए तो फोन में 8,780mAh बैटरी मिलने वाली है। इतनी बड़ी बैटरी का सीधा फायदा उन यूज़र्स को मिलेगा जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन या लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं। OnePlus 16 में इस बैटरी के साथ 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

OnePlus 16 में 6.78 इंच की BOE LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। हालांकि 185Hz रिफ्रेश रेट को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, हो सकता है कि लॉन्च के करीब आने तक इसमें कोई बदलाव हो जाए।

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus के इस फोन में Snapdragon 8 Elite जेनरेशन प्रो प्रोसेसर मिल सकता है, यह हाई-एंड गेमिंग, AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट माना जा सकता है। फोन Android 17 आधारित OxygenOS पर लॉन्च किया जा सकता है, इसमें AI फीचर्स, बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस भी मिलने वाला है।

कैमरा सिस्टम में बड़ा अपग्रेड

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 200MP Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा के अलावा 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 50MP Samsung JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा कैमरा भी मिल सकता है।

कब लॉन्च हो सकता है OnePlus 16?

स्नैपड्रैगन गेमिंग टेक्नोलॉजी अवॉर्ड्स 2026 के दौरान OnePlus चीन के जनरल मैनेजर लियू बाओयू ने पुष्टि की कि OnePlus 16 को 2026 के सेकंड हाफ में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए यह सामने नहीं आया है कि इंडिया के बाजार में इस फोन को कब तक लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: POCO M8 Power VS OnePlus N6x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :