लॉन्च टाइमलाइन के साथ सामने आए OnePlus 15T के लीक स्पेक्स, क्या हो सकता है प्राइस
वनप्लस आने वाले महीनों में एक के बाद एक नए फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। साल के अंत तक कंपनी OnePlus Ace 6 Turbo को दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाले मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। वहीं, अगले साल 2026 की शुरुआत में OnePlus 15T को भी लॉन्च किया जा सकता है, यह OnePlus का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन पिछले OnePlus 13T का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स को कंपनी की ओर से शामिल किया जा सकता है।
OnePlus 15T को लेकर सामने आ रही ये जानकारी
टिप्स्टर Digital Chat Station की ओर से सामने आया एक लीक OnePlus के इस आगामी फोन को लेकर बहुत कुछ जानकारी दे रहा है। टिप्स्टर की ओर से सामने आ रहा है कि OnePlus 15T में 6.31 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले होने वाला है, यह 1.5K रेज़ोल्यूशन के अलावा एक जैसे बेजल डिजाइन में लॉन्च किया जा सकता है। सिक्योरिटी आदि के लिए OnePlus के इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा आगामी OnePlus Phone को Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है, यही प्रोसेसर OnePlus 15 फोन में भी देखा जा चुका है।
बैटरी के मामले में दमदार होगा फोन
हालांकि, कंपनी ने अभी तक बैटरी क्षमता को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन सामने आए प्रोटोटाइप से यह जानकारी मिल रही है कि इस फोन में एक 7,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। इतना ही नहीं, जानकारी के अनुसार फोन को कंपनी IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च कर सकती है, इससे फोन डस्ट और वॉटर रेज़िस्टेंस बन जाने वाला है।
कैसा कैमरा सेटअप हो सकता है फोन में
कैमरा सेटअप को लेकर भी जानकारी सामने आई है, इसके अनुसार OnePlus 15T में एक ultra-wide lens दिया जा सकता है, यह कैमरा पिछली पीढ़ी के फोन्स में नहीं था। इन सभी डिटेल्स के अलावा यह भी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ हफ्तों में OnePlus के इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप को लेकर जानकारी मिल सकती है।
OnePlus 15T कब किया जा सकता है लॉन्च?
OnePlus 15T का लॉन्च 2026 की पहली छमाही में होने की संभावना नजर आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं। इसके साथ साथ इंडिया के स्मार्टफोन बाजार में इस फोन को OnePlus 15T के स्थान पर OnePlus 15s के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है, इसकी भी आधिकारिक डिटेल्स नहीं है।