अचानक इतने हजार बढ़ गया OnePlus 15R का दाम, कंपनी ने दिया तगड़ा झटका, खरीदने से पहले जान लें ये बात

HIGHLIGHTS

OnePlus 15R की कीमत 2,500 रुपये बढ़ गई

परफॉर्मेंस मजबूत है लेकिन कैमरा एवरेज

नई कीमत पर कंपीटिशन काफी बढ़ गया है

अचानक इतने हजार बढ़ गया OnePlus 15R का दाम, कंपनी ने दिया तगड़ा झटका, खरीदने से पहले जान लें ये बात

OnePlus 15R Price Hike: स्मार्टफोन मार्केट में प्राइस हाइक अब नई बात नहीं रही है. इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए OnePlus ने अपने OnePlus 15R की कीमत बढ़ा दी है. लॉन्च के समय यह फोन 47,999 रुपये से शुरू हुआ था, लेकिन अब इसकी कीमत सीधे 2,500 रुपये बढ़ाकर 50,499 रुपये कर दी गई है. वहीं हाई वैरिएंट, जो पहले 52,999 रुपये में था, अब 55,499 रुपये का हो गया है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब सवाल यह है कि क्या यह फोन अभी भी वैल्यू देता है या नहीं. परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 15R अभी भी मजबूती से खड़ा है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिप है, जो फ्लैगशिप लेवल के काफी करीब है. 165Hz डिस्प्ले इसे गेमिंग के लिए शानदार बनाता है, और 7,400mAh बैटरी लंबे यूज़ के लिए काफी है.

अगर आप गेमिंग या हैवी यूजेज के लिए फोन ढूंढ रहे हो तो यह अभी भी एक सॉलिड ऑप्शन है. यहां OnePlus ने कोई कंप्रमाइज नहीं किया है. लेकिन जहां यह फोन पीछे रह जाता है, वह है कैमरा. यह फोन कैमरा के मामले में एवरेज है. कैजुअल फोटो ठीक आएंगी, लेकिन अगर आप फोटोग्राफी को सीरियसली लेते हैं तो यह सही च्वॉइस नहीं है.

वैरिएंटपुरानी कीमतनई कीमत
12GB + 256GB वैरिएंट47,999 रुपये50,499 रुपये
12GB + 512GB वैरिएंट52,999 रुपये55,499 रुपये

अब सबसे जरूरी बात, क्या यह खरीदना चाहिए?

अगर आप सिर्फ परफॉर्मेंस के लिए फोन ले रहे हैं तो हां, यह अभी भी अच्छा है. लेकिन अगर आप ओवरऑल बैलेंस्ड फोन चाहते हैं तो इस कीमत पर कंपीटिशन बहुत स्ट्रांग हो चुका है. जैसे iQOO का iQOO 15R लगभग 44,999 रुपये में मिलता है और इसी तरह के स्पेसिफिकेशन्स देता है. यहां साफ दिखता है कि OnePlus अब प्राइसिंग एडवांटेज खो रहा है.

OnePlus 15R के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 15R में 6.83 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 165Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 दिया गया है. कंपनी इस डिवाइस के साथ चार साल के OS अपडेट और छह साल तक के सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 120fps तक सपोर्ट करता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार है, क्योंकि इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo