OnePlus 15 में होगी दुनिया की ये वाली डिस्प्ले.. देखें सभी फीचर और अन्य डिटेल्स
OnePlus की ओर से चीन के बाजार में जल्द ही OnePlus 15 को लॉन्च किया जा सकता है, इस समय फोन के लॉन्च को लेकर जरुरी तैयारियां की जा रही हैं। इस समय सामने आ रहा है कि कंपनी इस फोन में इ दमदार डिस्प्ले को जगह दी जा सकती है, इसके बारे में अधिक जानकरी 14 अक्टूबर को होने वाली BOE की Flexible OLED Flagship लॉन्च इवेंट से मिलने वाली है। इस इवेंट से पहले ही OnePlus के President ली Jie Louis की और से स्क्रीन को लेकर कुछ सबसे महत्त्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
OnePlus 15 को कंपनी तीसरी पीढ़ी की Oriental Screen 165Hz रिफ्रेश रेट पर लॉन्च करेगी
अगर हम Li Jie Louis की मानें तो OnePlus और BOE की और से एक तीसरी पीढ़ी की Oriental Screen को साथ मिलकर निर्मित किया जा रहा है। इस डिस्प्ले को दुनिया की अभी तक की सबसे एडवांस डिस्प्ले के तौर पर देखा जा रहा है। नई स्क्रीन तकनीकी के साथ लॉन्च होने वाले OnePlus 15 के बाद से 165Hz रिफ्रेश रेट वाले मोबाइल्स का युग फिर से शुरू हो सकता है।
यह स्क्रीन 6.78-इंच की BOE X3 OLED स्क्रीन के साथ आ सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन से लैस होगी, इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट भी मिलने वाला है। इस तकनीकी के साथ आने वाला यह फ़ोन दुनिया का पहला मोबाइल होने वाला है।
कई बड़े खिताब जीत चुकी है ये स्क्रीन
अगर इस नई डिस्प्ले तकनीकी की बात की जाये तो ऐसा कहा जा सकता है कि इसे परफॉरमेंस के लिए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त हुए हैं। इस डिस्प्ले पर आपको दमदार स्क्रीन प्रोटेक्शन भी मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें आपको अन्य कई सुविधायें भी मिलने वाली हैं।
OnePlus 15 में पिछले फोन्स के मुकाबले काफी कुछ होने वाला है?
अगर 2019 में आये OnePlus 7 Pro की बात करें तो इसमें आपको काफी कुछ नया मिलने वाला है। iPhone 15 को एक दमदार और बेहतरीन फोन माना जा सकता है। इसके अलावा इस तरह की तकनीकी पहले किसी भी अन्य फोन में देखी नहीं गई है।