OnePlus 15 का लॉन्च आ रहा करीब.. देखें किन सबसे दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च होगा नया फ्लैगशिप किलर
चीन में लॉन्च से पहले ही OnePlus 15 को लेकर काफी कुछ सामने आ चुका है। लॉन्च से पहले ही फोन के फुल डिजाइन से लेकर इसके कलर ऑप्शन और अन्य डिटेल्स जैसे प्रोसेसर आदि को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है। अब फोन के डिस्प्ले को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए जानते है कि अभी तक OnePlus 15 को लेकर क्या क्या सामने आ चुका है।
OnePlus 15 में होने वाली है एक सुपरफास्ट डिस्प्ले
OnePlus ने यह जानकारी दे दी है कि OnePlus 15 में कौन सी डिस्प्ले को जगह दी जा सकती है। इस डिस्प्ले को BOE की ओर से निर्मित किया जा रहा है। इसके अलावा यह 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने वाली है। अगर OnePlus 13 को देखा जाए तो यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ था।
स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट प्रोसेसर फोन में होगा
OnePlus 15 में क्वलकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर को जगह दी जाने वाली है। इसका मतलब है कि OnePlus 15 में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर होने वाला है।
कैमरा के मामले में भी दमदार होगा फोन
अगर OnePlus 15 को देखा जाए तो इस फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप को जगह मिल सकती है। फोन में Hasselblad branding को जगह नहीं मिल सकती है। हालांकि, इस बार कैमरा को लेकर कंपनी कुछ नया कर सकती है, जिसे लेकर अभी के लिए ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
डिजाइन के मामले में भी दमदार हो सकता है OnePlus 15
अगर डिजाइन की बात करें तो फोन में आपको एक नया ही डिजाइन मिल सकता है। इसमें Boxy Sides मिलने वाली है, इसके अलावा फ्लैट बैक के साथ साथ फोन में एक Squircle Camera Module मिल सकता है। यह फोन पिछली पीढ़ी के फोन्स के मुकाबले कुछ नया होने वाला है। इसके साथ साथ इसे एक नए कलर यानि Sandstone Color में भी लॉन्च किया जा सकता है।