जल्द लॉन्च होगा OnePlus 15; Samsung Galaxy 25 और iPhone 17 से होगी आमने सामने की टक्कर! दीवाना बना देंगे कैमरा-बैटरी
वनप्लस एक बार फिर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ मार्केट में तहलका मचाने के लिए तैयार है। कंपनी 27 अक्टूबर 2025 को चीन में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 15 को लॉन्च करने जा रही है। खास बात यह है कि इसका इंडियन मार्केट में भी डेब्यू ज्यादा दूर नहीं है, क्योंकि वनप्लस ने भारत में इसका टीज़र जारी कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन नवंबर 2025 में भारत में लॉन्च होगा, जो कंपनी के रिलीज टाइमलाइन जनवरी लॉन्च शेड्यूल से पहले है।
OnePlus 15 के फीचर कैसे होने वाले हैं?
वनप्लस 15 के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस बार डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह अब तक का सबसे एडवांस चिपसेट माना जा रहा है, जो गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क्स के लिए शानदार पावर देगा। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो पिछले मॉडल OnePlus 13 के 120Hz डिस्प्ले से बड़ा अपग्रेड है। इस वजह से यूज़र्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और अल्ट्रा-फास्ट रिस्पॉन्स का अनुभव मिलेगा।
OnePlus 15 में मिलने वाली है एक जम्बो बैटरी
पावर की बात करें तो OnePlus 15 में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी। यानी कुछ ही मिनटों में फोन फुल चार्ज होकर घंटों तक बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। डिजाइन के मामले में भी वनप्लस इस बार बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। फोन में 1.15mm अल्ट्रा-थिन बेज़ल्स दिए गए हैं, जो iPhone 17 और Samsung Galaxy S25 सीरीज़ से भी पतले बताए जा रहे हैं। कंपनी ने इसके तीन कलर पेश किए हैं, जो इस प्रकार हैं: फोन को कंपनी Sand Dunes, Absolute Black और Fog Purple कलर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। ये तीनों कलर शेड्स प्रीमियम मेट फिनिश के साथ बेहद आकर्षक लुक देते हैं।
दमदार कैमरा से लैस होगा OnePlus 15
गेमिंग लवर्स के लिए भी इस बार वनप्लस ने खास इंतज़ाम किया है। कंपनी ने अपने 165Hz डिस्प्ले को और दमदार बनाने के लिए League of Legends और Clash of Clans जैसे पॉपुलर गेम्स के साथ पार्टनरशिप की है ताकि हाई-स्पीड गेमिंग एक्सपीरियंस मिले। कैमरा सेक्शन में वनप्लस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए Hasselblad ब्रांडिंग को हटा दिया है और अपनी इन-हाउस टेक्नोलॉजी DetailMax Engine पेश की है। फोन में 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 32MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा होगा। कैमरा सिस्टम 8K और 4K 120FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, जबकि फ्रंट कैमरा 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम होगा।
वनप्लस 15 में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का उपयोग किया गया है, जिससे ऐप्स की स्पीड और डेटा ट्रांसफर बेहद तेज़ रहेगा। फोन OxygenOS 16 (Android 16) पर चलेगा, जो इंडियन और ग्लोबल यूज़र्स को नया और स्मूद इंटरफेस प्रदान करेगा। माना जा रहा है कि इसमें 6.78-इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले होगा जो पावर एफिशिएंसी के साथ शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा।
भारत में कब लॉन्च होने जा रहा है OnePlus 15?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15 का भारत में लॉन्च नवंबर 2025 में होगा और यह फोन Amazon और OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार वनप्लस न सिर्फ स्पेसिफिकेशंस में बल्कि डिजाइन, परफॉर्मेंस और फीचर इनोवेशन में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों जैसे iPhone 17 और Galaxy S25 को कड़ी टक्कर देने वाला है।