इस दिन लॉन्च हो रहा OnePlus 15, रिलीज से पहले ही जान लें ये टॉप के 5 फीचर
वनप्लस ने आखिरकार OnePlus 15 के भारत लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी है, और जैसा कि उम्मीद थी, यह देश का पहला स्मार्टफोन होगा जो नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाने वाला है। नवंबर 2025 का महीना पहले से ही कई बड़े बड़े टेक लॉन्च आदि के कारण चर्चा में बना हुआ है, अब जानकारी मिल रही है कि इसी महीने में OnePlus भी अपने नए और धुआंधार OnePlus 15 को लॉन्च करने वाला है।
OnePlus 15 की इंडिया लॉन्च डेट और प्राइस की जानकारी
OnePlus ने यह पुष्टि कर दी है कि OnePlus 15 को इंडिया के बाजार में 13 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाना है। OnePlus 15 की सेल को देखते हैं तो इसकी शुरुआत भी उसी दिन रात 8:00 बजे से शुरू हो जाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15 की शुरुआती कीमत भारत में लगभग 65,000 रुपये के आसपास हो सकती है। कंपनी ने इसकी जानकारी अभी के लिए नहीं दी है लेकिन ऐसा की इंटरनेट रिपोर्ट आदि के आधार पर कहा जा रहा है, असल कीमत आपको लॉन्च के समय ही पता चलने वाली है।
आइए अब OnePlus 15 के लॉन्च से पहले ही जान लेते हैं कि इस आगामी और सबसे दमदार फोन में किन टॉप 5 फीचर्स को जगह मिल सकती है, अपने इन स्पेक्स और फीचर के दम पर कंपनी अन्य स्मार्टफोन्स ब्रांडस और फोन्स को कड़ी टक्कर देने की योजना भी बना रही है।
डिज़ाइन और डिस्प्ले कैसा होने वाला है?
नए OnePlus 15 में फ्लैट डिज़ाइन होने की संभावना है, इसके कुछ इमेज भी सामने आ चुके हैं। इस डिजाइन को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फोन OnePlus 13s से मिलता-जुलता हो सकता है। इसमें पतले बेज़ल्स के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद विजुअल्स और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर को जगह मिलने वाली है, इंडिया में इस प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला यह पहला फोन भी हो सकता है। OnePlus 15 में आपको 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है। इंडिया में फोन को Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 15 का दमदार कैमरा सेटअप
यह पहला वनप्लस फोन होगा जिसमें Hasselblad कैमरा ब्रांडिंग नहीं होगी। इसके रियर पैनल पर 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें वाइड, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हैं। फ्रंट पर 32MP का कैमरा होने वाला है, इसकी मदद से यूजर्स 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus 15 को पावर देने के लिए इस फोन में एक 7,300mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 120W की वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ फोन में मौजूद है। इतनी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग इसे परफॉर्मेंस के मामले में मार्केट का सबसे पावरफुल डिवाइस बना सकती है?