OnePlus 15 को लेकर सामने आया बड़ा लीक.. इंडिया रिलीजिंग डेट के साथ साथ प्राइस से लेकर कैमरा और स्पेक्स की सम्पूर्ण जानकारी
चीनी स्मार्टफोन कंपनी OnePlus जल्द ही अपनी अगली पीढ़ी के नए फोन को लॉन्च कर सकती है, इस फोन को कंपनी OnePlus 15 के तौर पर लॉन्च कर सकती है। यह एक Flagship फोन होने वाला है। हालाँकि, कंपनी की और से फोन को लेकर ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है। लेकिन एक बड़ी जानकारी अब सामने आ चुकी है। असल में OnePlus की ओर से अपने अगले फोन को लेकर Hasselblad के साथ साझेदारी की खबरें आ रही है। इससे यह संकेत मिलता है कि OnePlus 15 स्मार्टफोन में आपको एक नया और बेहतरीन कैमरा सेटअप मिल सकता है। आइये जानते है कि OnePlus 15 को लेकर अभी तक लीक आदि से क्या सामने आया है।
OnePlus 15 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी
लीक आदि से यह पता चलता है कि OnePlus 15 स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की Flat LTPO OLED डिस्प्ले होने वाली है, इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट भी मिलने वाला है। फोन के हार्डवेयर को देखते हैं तो ऐसा कहा जा सकता है कि OnePlus के आगामी फोन में स्नेपड्रैगन 8 Elite 2 प्रोसेसर हो सकता है। हालाँकि, इस फोन को एंड्राइड 16 पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी जानकारी मिल रही है कि OnePlus के इस फोन में आपको एक 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जो 100W की चार्जिंग क्षमता के साथ आने वाली है।
OnePlus 15 में होगा एक दमदार कैमरा सेटअप
OnePlus 15 के कैमरा को लेकर हालाँकि कंपनी की और से कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक जानकारी मिल रही है कि कंपनी ने Hasselblad के साथ साझेदारी की है। इसके बाद भी लीक आदि से जानकारी मिलती है कि फोन में एक 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का ही अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल सकता है। इसके साथ साथ फोन को एक 50MP का टेलीफोटो लेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह कैमरा फोन में 3x Optical Zoom के साथ आने वाला है।
कब लॉन्च हो सकता है OnePlus 15, देखें इंडिया रिलीज़ टाइमलाइन
रिपोर्ट आदि से यह जानकारी मिलती है कि चीन के बाजार में OnePlus 15 स्मार्टफोन को अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, इसके बाद इंडिया में इस फोन को जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, अभी तक यह जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन को इंडिया के बाजार में 69,999 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, इस बारे में भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!