OnePlus 15 पर धमाका डील डिस्काउंट..Amazon Sale में मिलेगा बेहद सस्ता

HIGHLIGHTS

Amazon Great Freedom Sale जल्द ही शुरू होने वाली है।

इस सेल में बहुत से स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर तगड़ी डील्स मिलने वाली हैं।

OnePlus 15 भी इस सेल में बेहद ही सस्ते में मिलने वाला है।

OnePlus 15 को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो फोन को सस्ते में खरीदने का दमदार मौका आपको जल्द ही मिलने वाला है। असल में, OnePlus के इस फोन को Amazon Great Freedom Sale में बेहद ही सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर नए टीजर को देखा जाए तो यह फोन इस सेल में आपको बेहद ही सस्ते में मिलने वाला है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन पर दमदार बैंक ऑफर दिया जाने वाला है, जिसके बाद फोन लॉन्च प्राइस के मुकाबले बेहद सस्ते में मिलने वाला है। Amazon India की ओर से पहले ही इस बात की घोषणा कर दी गई है कि Amazon Great Freedom Sale की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 7 अगस्त को होने वाली है। सेल के शुरू होने से पहले ही Amazon की ओर से कई डील से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है।

OnePlus 15 को किस कीमत में खरीदा जा सकता है?

अगर Amazon India पर चल रही टीजर इमेज को देखा जाए तो इसके अनुसार फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 81,999 रुपये में सेल करने वाली है। इस फोन पर दमदार बैंक ऑफर के अलावा अन्य बहुत से डिस्काउंट और ऑफर मिलने वाला हा। अगर OnePlus 15 की असल प्राइस को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन 89,999 रुपये में बेचा जा रहा था। प्रोमोशनल ऑफर के तौर पर आपको 8000 रुपये का डिस्काउंट अलग से मिलने वाला है। अभी तक के लिए Amazon India की ओर से यह सामने नहीं आई है कि इस फोन पर किस बैंक कार्ड्स पर ये ऑफर मिलने वाला है।

Amazon Sale में होने वाली है अतिरिक्त सेविंग

अगर आप Amazon Sale में भाग लेने वाले हैं तो जाहिर तौर पर आपको कई अतिरिक्त डिस्काउंट और ऑफर भी मिलने वाले हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि HDFC Bank Credit Card यूजर्स को कंपनी 10% का इंसटेंट डिस्काउंट देने वाली है। इसके अलावा आप फोन को EasyEMI में भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप Amazon Pay ICICI Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलने वाला है। आप प्लेटफॉर्म पर No Cost EMI का लाभ लेने के अलावा बेहतरीन एक्सचेंज का भी लाभ उठा सकते हैं।

किस प्राइस में लॉन्च हुआ था OnePlus 15?

अगर OnePlus 15 को देखा जाए तो पिछले साल फोन को 72,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया था। हालांकि, चिप आदि के प्राइस बढ़ने के साथ ही कंपनी ने इस फोन की कीमत को भी बढ़ाया था। अगर पिछले प्राइस को देखा जाए तो नए प्राइस के मुकाबले बेहद ही महंगा मिलने वाला है।

OnePlus 15 के टॉप फीचर

OnePlus 15 को अगर देखा जाए तो यह फोन 6.78-इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसकी पीक ब्राइटनेस को देखा जाए तो यह 1800 निट्स की है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने फोन को 16GB तक की स्टॉरिज में मिलता है। इस फोन में 50MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है, इसके अलावा फोन में आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन को कंपनी ने 7300mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलती है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।

यह भी पढ़ें: Poco M8 Power vs Vivo T5 Lite vs OnePlus N6: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :