OnePlus 15 में होगा सबसे धमाकेदार कैमरा सेटअप, कंपनी ने कर दी बड़ी घोषणा.. देखें इंडिया लॉन्च डिटेल्स
OnePlus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को लेकर टेक वर्ल्ड में फिर से सुर्खियों में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि ये स्मार्टफोन 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा, जबकि चीन के लॉन्च के कुछ हफ्तों के बाद फोन को इंडिया के बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही OnePlus 15 डिज़ाइन, कलर ऑप्शंस और कैमरा फीचर्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। अब कंपनी ने इसके सबसे बड़े हाइलाइट यानि OnePlus 15 स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल्स के अलावा अन्य कुछ फीचर्स का खुलासा कर दिया है, आइए जानते है कि फोन में किस तरह का कैमरा सेटअप मिल सकता है और अन्य फीचर्स को देखते हैं तो फोन में और क्या मिल सकता है।
OnePlus 15 का कैमरा सेटअप कैसा होगा?
OnePlus 15 में एक बड़ा कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसमें इस्तेमाल होगा Oppo का नया 'LUMO Condensed Light Imaging System' होने वाला है, जिसे ग्लोबल मार्केट में DetailMax Engine के नाम से पेश किया जाएगा। यह टेक्नोलॉजी फोटो की क्लैरिटी, कलर एक्युरेसी और लाइट कंट्रोल को काफी हद तक बेहतर बनाने का काम करती है। इसका मतलब यह भी है कि कम रोशनी में भी हर डिटेल पहले से ज़्यादा शार्प और नेचुरल दिखेगी।
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होने वाला है OnePlus 15
अगर OnePlus 15 स्मार्टफोन के कैमरा सेन्सर आदि को देखा जाता है तो जानकारी मिल रही है कि OnePlus के इस फोन में एक 50MP Sony का मेन कैमरा सेटअप मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में एक 50MP Periscope Telephoto Lens (3.5x Optical Zoom के साथ) होने के अलावा इस फोन में नया नया Master Mode, जिससे यूज़र कलर टोन और एक्सपोज़र को प्रोफेशनल लेवल पर एडजस्ट कर सकेंगे, इसके लव सबसे खास फीचर के तौर पर इसमें 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिलने वाली है। इससे वीडियोग्राफी एक नए लेवल को हिट करने वाली है।
परफॉर्मेंस और कूलिंग सिस्टम
OnePlus 15 सिर्फ कैमरा के लिए नहीं, बल्कि अपने गेमिंग परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए भी खास होने वाला है। इसमें दिया गया है नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, जो कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट है। गेमिंग के दौरान बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मिलेगा G2 Gaming Network Chip, और Android का पहला “Touch Display Sync” फीचर भी इसमें आपको मिलने वाला है, जो हर टैप और टच को और फास्ट रेस्पॉन्स देगा।
इसके अलावा फोन में एक नया 'Glacier Cooling System' भी ऐड किया गया है, जिसमें Aerogel Insulation Technology दी गई है, ताकि फोन हीट न हो और परफॉर्मेंस बनी रहे। साथ ही, एक नया फीचर 'Inter-game Recharge' भी फोन में मिल सकता है, जो गेमिंग ब्रेक के दौरान फोन को बड़ी ही तेज़ी से चार्ज करने की सुविधा देगा।
बैटरी और चार्जिंग क्षमता
OnePlus 15 में मिलेगी जबरदस्त 7,300mAh की बैटरी, जो आज तक किसी भी OnePlus फोन में सबसे बड़ी है। इसके अलावा बैटरी को सपोर्ट करने के लिए फोन में 120W Wired Fast Charging, 50W Wireless Charging भी दी जाने वाली है।
इसके साथ ही इसमें होगा 1.5K BOE Flexible Oriental OLED Display, जो 165Hz Refresh Rate तक सपोर्ट करेगा। फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलेगा, और Absolute Black, Misty Purple व Sand Dune जैसे नए रंगों में मिलेगा।
भारत में कब लॉन्च होने वाला है OnePlus 15?
फिलहाल, कंपनी ने भारत की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 15 नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में यहां पेश किया जाएगा। OnePlus की रणनीति आमतौर पर पहले चीन में लॉन्च करने और फिर कुछ हफ्तों बाद भारत में करने की रहती है, इसलिए इंतज़ार ज़्यादा लंबा नहीं होगा।