9000 रुपये के ताबड़तोड़ डिस्काउंट पर मिल रहा OnePlus 13, फोन में मिलती है 6000mAh की पॉवरहाउस बैटरी, और दमदार कैमरा

HIGHLIGHTS

OnePlus 13 Series के फोन्स हमेशा से ही गेम चेंजर साबित हुई है।

आज OnePlus 13 को बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं।

फोन 6000mAh की बैटरी और दमदार कैमरा से लैस है।

9000 रुपये के ताबड़तोड़ डिस्काउंट पर मिल रहा OnePlus 13, फोन में मिलती है 6000mAh की पॉवरहाउस बैटरी, और दमदार कैमरा

मिड-रेंज और फ्लैगशिप फोन्स के सेगमेंट में OnePlus 13 Series एक गेम चेंजर साबित हुई है। हालाँकि, अगर केवल और केवल OnePlus 13 मोबाइल फोन की बात की जाये तो यह एक दमदार और फीचर पैक्ड स्मार्टफोन है। OnePlus 13 में एक दमदार कैमरा के साथ साथ बेहतरीन बैटरी और फ्लैगशिप स्नेपड्रैगन प्रोसेसर मिलता है। इस समय इस फोन पर काफी लम्बे समय के बाद बड़ा डिस्काउंट ऑफ़र किया जा रहा है। आइये जानते है कि Amazon India पर यह फोन किस प्राइस में मिल रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

OnePlus 13 पर ऐसा डिस्काउंट, जिसे आप मिस नहीं कर पायेंगे

OnePlus 13 स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मोडल को इस समय बाजार में 62,999 रुपये के प्राइस में सेल किया जा रहा है। हालाँकि OnePlus के इस फोन का असल प्राइस 69,999 रुपये है। OnePlus 13 पर यह प्राइस पिछले 30 दिनों का सबसे कम है, यानी फोन पर इस समय सबसे बड़ा प्राइस कट देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप फोन को Amazon Pay ICICI Bank Credit Card के माध्यम से खरीदते हैं तो आपको 1889 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। हालाँकि, इतने पर ही यह ऑफर मिलने ख़त्म नहीं होते हैं। अगर आप Jio SIM के ग्राहक हैं तो आपको 10 OTT Platforms का एक्सेस फ्री में मिलने वाला है, या ऑफर आपको फोन की खरीद पर मिलेगा।

OnePlus 13 के बेहतरीन फीचर और स्पेक्स

OnePlus 13 में एक 6.82-इंच की LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की ब्राईटनेस से लैस है। फोन में आपको Dolby Vision भी मिलता है। फोन में आपको सिरेमिक गिलास शील्ड प्रोटेक्शन भी मिलता है।

इस फोन को कंपनी ने एंड्राइड 15 पर लॉन्च किया है, इसमें आपको OxygenOS 15 का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इस फोन में 4 साल के एंड्राइड अपडेट मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में स्नेपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर मिल रहा है। इसमें Adreno 830 GPU भी दिया गया है।

कैमरा को देखते हैं तो OnePlus 13 में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है। इसमें एक 50MP का OIS वाला कैमरा मिलता है, फोन में एक 50MP का periscope Telephoto Lens भी दिया जा रहा है, जो 3X Optical Zoom से लैस है। फोन में एक 50MP का ही अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में एक 6000mAh की बैटरी 100W की चार्जिंग क्षमता के अलावा 50W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलती है, फोन में 10W की रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है।

यह भी पढ़ें: Bihar Assembly Election 2025: घर बैठे चुटकियों में डाउनलोड करें वोटर आईडी कार्ड, बेहद आसान है प्रोसेस.. बस होना चाहिए ये काम

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo