Amazon Great Indian Festival: 100W चार्जिंग वाले OnePlus 11R पर मिलेगा हजारों का Discount, देखें डील | Tech News

Highlights

Amazon Great Indian Festival sale शुरू होने में बस चार दिन बाकी हैं।

OnePlus 11R को अमेज़न पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है।

जो लोग फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं वो OnePlus 11R को खरीद सकते हैं।

Amazon Great Indian Festival sale शुरू होने में बस चार दिन बाकी हैं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने कई सारे 5G फोन्स पर ज्यादातर डील्स का खुलासा कर दिया है। उनमें से एक OnePlus 11R भी है जिसे अमेज़न पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। अमेज़न के सेल पेज से पता चला है कि यह स्मार्टफोन अपकमिंग सेल में 34,999 रुपए की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा। लेकिन क्या इस 5G OnePlus फोन को खरीदना सही होगा? आइए देखते हैं।

Great Indian Festival sale: OnePlus 11R Deal

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान OnePlus 11R स्मार्टफोन 39,999 रुपए की कीमत में लिस्टेड होगा, लेकिन यहाँ 3000 रुपए का डिस्काउंट कूपन भी उपलब्ध होगा। इस कूपन के साथ डिवाइस की कीमत घटकर 36,999 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को SBI बैंक कार्ड्स के जरिए 2000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा जो इसकी कीमत को प्रभावी तौर पर 34,999 रुपए पर ले आएगा। यहाँ से खरीदें!

यह ध्यान में रखना जरूरी है कि जिन लोगों के पास प्राइम मेम्बरशिप है उनके लिए अमेज़न की अपकमिंग दिवाली सेल एक दिन पहले ही लाइव हो जाएगी। वहीं नॉन-प्राइम मेम्बर्स के लिए यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। 

OnePlus 11R Deal: क्या इसे अभी खरीदना सही होगा?

जो लोग फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं वो OnePlus 11R को खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5000mAh बैटरी के साथ आता है। सेल के दौरान जिस कीमत में इसे सेल किया जाएगा उसके लिए इसकी कैमरा परफॉरमेंस काफी अच्छी है। इस फोन के साथ बॉक्स में चार्जर भी मिलता है इसलिए आपको अलग से चार्जर के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

इस हैंडसेट में आपको कर्व्ड डिस्प्ले भी मिल रही है। यह डिवाइस काफी स्लीक और पतला भी है। फोन में स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं और यह एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। साथ ही इसमें एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी दिया गया है।

Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles