OnePlus 11R का प्री-ऑर्डर शुरू, बुक करने पर साथ में फ्री मिलेगा ये डिवाइस
OnePlus 11R के 8/128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है
स्मार्टफोन को आप अमेज़न से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है OnePlus 11R
OnePlus ने इस महीने की शुरुआत में अपने OnePlus 11R को लॉन्च किया था। स्मार्टफोन को आज से प्री-ऑर्डर के लिए पेश कर दिया गया है। स्मार्टफोन को आप अमेज़न से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है।
SurveyOnePlus 11R कीमत और ऑफर
OnePlus 11R के 8/128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 16/256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। डिवाइस को Amazon.in और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकता है। ग्राहक आईसीआईसीआई या सिटी बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। प्री-बुकिंग के दौरान आपको फ्री OnePlus Buds Z2 में मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Vivo X Fold 2 की बैटरी डिटेल्स ने मचा दिया धमाल, बुलेट ट्रेन की स्पीड जैसे चार्ज होगा फोन
OnePlus 11R स्पेक्स
OnePlus 11R में 1240 x 2772 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले एचडीआर 10+, 1बी कलर्स और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करती है।
OnePlus 11R में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और क्लोज-अप शॉट्स के लिए 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी है।
यह भी पढ़ें: सस्ते में मिलेगी 5G इंटरनेट की सुविधा, Airtel और Jio लाए हैं तगड़े प्रीपेड प्लान
OnePlus 11 की तरह, OnePlus 11R स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है और रैम-वीटा तकनीक के साथ 16 जीबी तक LPDDR5x रैम ऑफर करता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित OxygenOS कस्टम स्किन पर काम करता है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile

