OnePlus ने पहले ही OnePlus 11 5G भारतीय लॉन्च की तारीख की पुष्टि कर दी है। OnePlus 11 5G, OnePlus Buds Pro 2 के साथ, देश में 7 फरवरी, 2023 को एक ऑफलाइन लॉन्च इवेंट के माध्यम से लॉन्च होगा। डिवाइस को लॉन्च होने में अभी कुछ समय बाकी है लेकिन उससे पहले एक नया लीक सामने आया है, जो OnePlus 11 5G के भारतीय वेरिएंट के कलर वेरिएंट की जानकारी देता है।
टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) के मुताबिक, OnePlus 11 5G भारत में टाइटन ब्लैक और इटरनल ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। डिवाइस दोनों रंग रूपों में अपने चीनी वेरिएंट के समान दिखाई देगा। साथ ही, टिप्स्टर का दावा है कि OnePlus 11 5G का भारतीय वेरिएंट 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। चीन में आए बेस वेरिएंट में 12GB रैम मिलती है।
OnePlus 11 5G स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 11 में 6.7-इंच की QHD+ E4 OLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश ऑफर करता है। OnePlus ने एचडीआर 10+ के साथ-साथ एलटीपीओ 3.0 के लिए सपोर्ट दिया है।
OnePlus 11 Titan Black, Eternal Green Will start out at 8GB/128GB#OnePlus#OnePlus11
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन की तुलना में आपको इस पर पंच-होल डिस्प्ले डिज़ाइन और थोड़ा अलग रियर पैनल डिज़ाइन दिखाई देगा। नया वर्जन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC द्वारा संचालित है और यह UFS 4.0 स्टोरेज वर्जन का उपयोग कर रहा है, जो बेहतर परफॉरमेंस करने में मदद करता है। हमेशा की तरह, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। ऐसे में लोगों को क्लाउड स्टोरेज सेवाओं पर निर्भर रहना पड़ेगा।
डिवाइस Android 13-आधारित OxygenOS कस्टम स्किन पर काम करने वाला है। अभी इसका पता नहीं चल पाया है कि डिवाइस कंपनी के ने सॉफ्टवेयर पॉलिसी का सपोर्ट है या नहीं, जिसमें मूल रूप से चार साल के अहम Android OS अपग्रेड शामिल हैं। वनप्लस डिवाइस के साथ 100W का चार्जर दे रहा है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।