ONEPLUS 11 और ONEPLUS BUDS 2 के रेंडर्स हुए लीक, ये 10 स्पेक्स बढ़ाएंगे फोन की खासियत

ONEPLUS 11 और ONEPLUS BUDS 2 के रेंडर्स हुए लीक, ये 10 स्पेक्स बढ़ाएंगे फोन की खासियत
HIGHLIGHTS

लीकर Evan Blass ने OnePlus Buds 2 और OnePlus 11 के इन-बॉक्स कॉन्टेंट्स लीक किए हैं।

चीन में इन डिवाइसेज की आधिकारिक लॉन्च डेट 4 जनवरी, 2023 तय की गई है।

Evan Blass के द्वारा चीनी भाषा में OnePlus 11 5G की स्पेसिफिकेशंस की एक लिस्ट शेयर की गई है।

जाने माने लीकर Evan Blass के द्वारा हाल ही में OnePlus Buds 2 और OnePlus 11 के इन-बॉक्स कॉन्टेंट्स लीक किए गए हैं। दोनों डिवाइसेज एक ही दिन लॉन्च होने की संभावना है। चीन में ये डिवाइसेज 4 जनवरी, 2023 को दोपहर लगभग 2:30 बजे आधिकारिक तौर पर लॉन्च होंगे। 

ONEPLUS 11 के इन-बॉक्स कॉन्टेंट्स

Evan Blass ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अपकमिंग वनप्लस डिवाइसेज के लीक्स शेयर किए हैं जिसके साथ Motorola और Lenovo से संबंधित लीक्स भी शेयर किए गए हैं। उन्होने चीनी भाषा में OnePlus 11 5G के रेंडर्स के साथ इसकी स्पेसिफिकेशंस की एक लिस्ट शेयर की है। उन्होने डिवाइस के पैकेजिंग बॉक्स के कॉन्टेंट्स भी शेयर किए हैं। लीक्स में OnePlus Buds 2 के कलर ऑप्शंस भी सामने आए हैं जिनमें ग्रीन, ब्लैक, व्हाइट और सिल्वर कलर्स शामिल हैं। 

ONEPLUS 11 के चीनी भाषा में लीक हुए स्पेक्स 

Evan Blass द्वारा शेयर किए गए लीक्स के आधार पर, OnePlus 11 में ये स्पेसिफिकेशंस दी जा सकती हैं:

  • क्वालकॉम स्नैप्ड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर 
  • 2K रिजॉल्यूशन के साथ 6.7-इंच 120Hz AMOLED पैनल
  • 16GB LPDDR5X रैम 
  • 512GB UFS 4.0 स्टोरेज
  • 205g वजन 
  • एड्रीनो 740 GPU
  • कलरOS 13 के माध्यम से एंडरोइड 13 OS
  • 50MP मेन कैमरा + 48MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP टेलीफोटो ट्रिपल कैमरा सेटअप
  • 16MP सेल्फी कैमरा
  • Hasselblad कैमरा

ONEPLUS 11 भारतीय लॉन्च डेट

कहा जा रहा है कि OnePlus 11 (और OnePlus Buds 2) को भारत में 7 फरवरी, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। 

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo