क्या इसी हफ्ते लॉन्च होगा Nothing Phone 2a? देखें क्या होगी खासियत, सामने आई बड़ी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नथिंग एक नए और किफायती स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
कंपनी ने अपना X (Twitter) बायो अपडेट किया है जिसमें शेयर किया है कि, "इस हफ्ते कुछ आने वाला है।"
लीक्स के मुताबिक नथिंग फोन 2a स्मार्टफोन का डिजाइन नथिंग फोन 1 से मिलता-जुलता हो सकता है।
नथिंग अभी कुछ समय से काफी सुर्खियों में आ रहा है और ऐसा खासकर Sunbird App के साथ सहयोग करने के कारण हुआ है। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि यह एक नए डिवाइस Nothing Phone 2a पर काम कर रहा है और इस बार यह और भी किफायती होने वाला है। भले ही कंपनी ने अभी अधिक खुलासा नहीं किया है लेकिन वह टीज़ कर रही है और हमें बता रही है कि वास्तव में कुछ नया आने वाला है।
रिपोर्ट्स का दावा है कि यह Phone 2a के अलावा और कुछ नहीं हो सकता, जो कंपनी की ओर से और भी किफायती पेशकश होगी। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और डिस्प्ले पहले ही लीक हो चुके हैं और वे इंटरनेट पर फैल रहे हैं। इसके अलावा इस हैंडसेट को हाल ही में BIS लिस्टिंग पर देखा गया था।
कंपनी ने अपना X (Twitter) बायो अपडेट किया है जिसमें शेयर किया है कि, "इस हफ्ते कुछ आने वाला है।" टिप्सटर Abhishek Yadav का मानना है कि कंपनी Phone 2a की तरफ संकेत दे रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर सकती है।
X पर उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि, "नथिंग इस हफ्ते नथिंग फोन 2a की लॉन्च डेट की घोषणा कर सकता है।" हालांकि हम इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि नथिंग ने कोई और डिटेल्स साझा नहीं की है। यहाँ तक कि टिप्सटर Ishan Yadav ने भी शेयर किया है कि नथिंग फोन 2a का लॉन्च बेहद नजदीक है।
Nothing Phone 2a Specs
सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो लीक्स के मुताबिक नथिंग फोन 2a स्मार्टफोन नथिंग फोन 1 से मिलता-जुलता हो सकता है क्योंकि इसमें खूबसूरत ग्लिफ इंटरफ़ेस को बरकरार रखा गया है। लीक्स यह भी दिखाते हैं कि इस स्मार्टफोन में एक बॉक्सी चेसिस मिल सकता है।
इसके अलावा यह स्मार्टफोन 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। साथ ही फ्रन्ट पर बीच में एक पंच-होल कैमरा दिया जा सकता है।
अब तक हमें इतनी ही जानकारी मिल पाई है, इसलिए हमें यह देखने के लिए अगले हफ्ते तक इंतज़ार करना होगा कि अखिकार क्या होने वाला है।