7 तारीख को Nothing लॉन्च करेगा अपना नया धमाकेदार फोन..कुछ ऐसा होगा लुक
Nothing Phone 4b और RCB Edition को कंपनी 7 जुलाई को लॉन्च करने वाली है।
इस फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा डुअल कैमरा सेटअप भी होने वाला है।
ऐसा माना जा रहा है कि Nothing के नए फोन को 30,000 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जाएगा।
Nothing की ओर से आगामी Nothing Phone 4b की लॉन्च की जानकारी दी है। इस फोन के लिए देश में फैंस उत्साहित हैं। ऐसे में, आगामी Nothing Phone की लॉन्च की खबर उनके लिए ज्यादा रोमांचक हो सकती है, इसके अलावा आपको जानकारी दे देते हैं कि Nothing की ओर से एक RCB Limited Edition भी लॉन्च किया जाने वाला है, जो रेड फिनिश में आने वाला है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन क्वलकॉम के स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होने वाला है। इस फोन में 256GB तक की स्टॉरिज होने वाली है। इसके अलावा फोन Nothing OS पर लॉन्च होगा। इसके अलावा फोन डुअल कैमरा सेटअप से लैस होने वाला है। आइए अब इन दोनों ही Nothing Smartphone Models के बारे में जानकारी लेते हैं।
SurveyNothing Phone 4b के संभावित स्पेक्स
Nothing Phone 4b कंपनी का पहला फोन होने वाला है जिसे कंपनी B Series में लॉन्च करने वाली है। इस फोन को कंपनी कम कीमत में अच्छे फीचर और स्पेक्स के मिश्रण के साथ लॉन्च करने वाली है। Nothing की ओर से पहले से ही कहा जा चुका है कि इस फोन को क्वलकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 होने वाला है।
इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फोन एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी होने वाला है, इसके अलावा इस फोन में 8GB की रैम के अलावा 256GB स्टॉरिज भी मिल सकती है। कैमरा आदि को देखा जाए तो Nothing का आगामी फोन डुअल कैमरा सेटअप से लैस होने वाला है। इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा होने वाला है। फोन के फ्रन्ट पर कंपनी एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दे सकती है।
इतना ही नहीं, Nothing के इस फोन को लेकर अन्य जानकारी के अनुसार यह Android 16 पर आधारित Nothing OS पर लॉन्च होने वाला है। इसमें एक 6000mAh की बैटरी मिलने वाली है जो 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। ऐसी भी जानकारी इंटरनेट पर चल रही है कि नथिंग फोन में वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलने वाली है। इसमें रीवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग भी नहीं मिलने वाली है।
Nothing Phone 4b कब होगा लॉन्च?
Nothing की ओर से Nothing Phone 4b को Royal Challengers Bengaluru Editon में 7 जुलाई को शाम 4PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन को इस दिन केवल इंडिया में ही लॉन्च नहीं किया जा रहा है, बल्कि यह इसका ग्लोबल डैब्यू भी है।
Nothing Phone 4b का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है?
Nothing की ओर से अभी के लिए आधिकारिक तौर पर फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई रिपोर्ट आदि के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि Nothing Phone 4b को इंडिया में 30,000 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अगर Nothing Phone 4a के प्राइस को देखा जाए तो कंपनी ने इसे 37,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया था। अब देखना होगा कि आखिर नथिंग के आगामी फोन को असल में किस प्राइस में लॉन्च किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 vs Oppo Reno 15: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
