Oppo Reno 16 vs Oppo Reno 15: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Reno 16 स्मार्टफोन के साथ ही Oppo की अपेक्षित Oppo बबल एक्सेसरी भी भारत में लॉन्च हो चुकी है. इस स्मार्टफोन का लॉन्च भारत में काफी अपेक्षित इसकी बढ़िया स्पेक्स और अच्छे फीचर्स की वजह से था. अब यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुका है और इसकी बिक्री अमेज़न, फ्लिपकार्ट और Oppo की आधिकारिक वेबसाइट से होनी 9 जुलाई से शुरु होगी. आप में इसे जल्द से जल्द खरीदने का उत्साह तो होगा ही लेकिन इसे खरीदने से पहले आपको इसके पुराने मॉडल, Oppo Reno 15 से भी इसकी तुलना कर लेनी चाहिए. अगर आप भी इस स्मार्टफोन को खरीदने से पहले Oppo Reno 16 और Oppo Reno 15 दोनों की ही तुलना देखना चाहते हैं तो यहां है इन दोनों के स्पेक्स, डिज़ाइन और अन्य फीचर्स की तुलना.
SurveyOppo Reno 16 vs Oppo Reno 15
डिस्प्ले और डिज़ाइन
Oppo Reno 16 स्मार्टफोन एक एलुमिनियम बैक के साथ आता है और इसका डिज़ाइन काफी सुंदर है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन हाथ में काफी हलका लगता है. इसके 6.32 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है और इसमें 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है. इसमें क्रिस्टल गार्ड की प्रोटेक्शन भी मिलती है.
Oppo Reno 15 का भी डिज़ाइन काफी स्टाइलिश और स्लीक है, इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में बढ़िया 6.59 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है. यह डिस्प्ले 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है. स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिलती है.

परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर
Oppo Reno 16 स्मार्टफोन Qualcomm के दमदार Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर चलता है और यह स्मार्टफोन Android 16 को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही इसमें Adreno 722 GPU देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन ColorOS 16 कस्टम UI पर चलता है.
Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने वाले Oppo Reno 15 में Android 16 का सपोर्ट मिलता है और यह स्मार्टफोन भी Adreno 722 GPU के साथ आता है. इसके अलावा यह स्मार्टफोन ColorOS 16 कस्टम UI को भी सपोर्ट करता है.
कैमरा में किसका दबदबा?
Oppo Reno 16 स्मार्टफोन के ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है. इसके साथ ही इसमें एक दमदार 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है जो शानदार सेल्फी खींच सकता है.
Oppo Reno 15 स्मार्टफोन भी एक बढ़िया रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का वाइड कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलता है जो एक काफी अच्छा कैमरा सेटअप है. इसमें भी 50MP का एक सेल्फी कैमरा मिलता है जो HDR सपोर्ट करता है.

बैटरी और चार्जिंग
6700mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाला शानदार Oppo Reno 16 स्मार्टफोन 80W तक की वायर्ड Super VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करता है जो केवल 59 मिनट में इस स्मार्टफोन को 100 प्रतीशत तक चार्ज कर देती है. इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
6500mAh की बैटरी के साथ आने वाले Oppo Reno 15 में भी 80W तक की वायर्ड Super VOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जो केवल 55 मिनट में इस स्मार्टफोन को 100 प्रतीशत तक चार्ज कर देती है. इसमें वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
भारत में कीमत
Oppo Reno 16 के 8 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 61,999 रुपये है और इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 67,999 रुपये है, इसकी बिक्री ऑनलाइन और रीटेस स्टोर में 9 जुलाई से शुरु होगी.
Oppo Reno 15 के 8 GB RAM और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 47,999 रुपये है और इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 55,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 और Reno 16c भारत में लॉन्च, Snapdragon 7 Gen 4, 7000mAh बैटरी से मचाएंगे धमाल, जानें कीमत
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
