1 August से बढ़ रहे हैं Nothing Phone 4a के दाम.. 3000 रुपये महंगा मिलेगा फोन, अभी खरीदने के लिए कहाँ जाएं

HIGHLIGHTS

Nothing Phone 4a के दाम बढ़ने की जानकारी इंटरनेट पर मिल रही है।

Nothing के इस फोन के दाम 3000 रुपये तक बढ़ सकते हैं।

Nothing Phone का प्राइस हाइक इंडिया में 1 अगस्त से होने वाला है।

Nothing Phone 4a को जल्द ही इंडिया के बाजार में महंगा किया जाने वाला है। अगर एक टिप्स्टर की रिपोर्ट को देखते हैं तो जानकारी के अनुसार इस फोन के प्राइस जल्द ही बढ़ाए जा सकते थे। यह प्राइस हाइक सभी रैम और स्टॉरिज मॉडल पर होने वाला है। अब लग रहा है कि यह बात सच हो रही है। असल में, नई जानकारी के अनुसार Nothing Phone 4a के दाम 1 अगस्त को बढ़ सकते हैं। Nothing के इस फोन के प्राइस 3000 रुपये के आसपास बढ़ सकते हैं। Nothing Phone 4a को कंपनी मार्च महीने में लॉन्च कर चुकी है। नथिंग के इस फोन की खासियत इसका स्नैपड्रैगन 7 सीरीज के प्रोसेसर से लैस होना है। इस फोन में नया Glyph Bar Lighting System भी नजर आता है और इसमें 5400mAh की बैटरी मिलती है।

Nothing Phone 4a हो रहा बेहद महंगा

अगर टिप्स्टर Yogesh Brar के एक X Post के अनुसार Nothing Phone 4a के प्राइस को 1 August को बढ़ाया जाने वाला है। अगर टिप्स्टर की मानें तो 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को अगर देखा जाए तो इस फोन के प्राइस बढ़कर 42,999 रुपये हो जाने वाला है। Nothing Phone 4a स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 46,999 रुपये में सेल करने वाली है। इसके अलावा Nothing के इस फोन के एक अन्य मॉडल को कंपनी 49,999 रुपये में सेल करने वाली है। यह मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज वाला है।

टिप्स्टर के अनुसार Nothing Phone 4a के सभी तीनों वैरिएन्ट की कीमत लगभग लगभग 3000 रुपये के आसपास बढ़ने वाली है। अगर आप इस फोन को प्राइस बढ़ने से पहले ही खरीदना चाहते हैं तो आप इसे आज ही खरीद सकते हैं। आपके पास प्राइस बढ़ने से पहले आज ही का मौका इस फोन को 3000 रुपये कम प्राइस में खरीदने का मौका मिल रहा है। फोन की खरीदारी ऑनलाइन बाजार से की जा सकती है यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Nothing Phone 4a का इंडिया में प्राइस क्या है?

Nothing Phone 4a को अगर देखा जाए तो इस फोन के लॉन्च प्राइस क्रमश: 31,999 रुपये 34,999 रुपये और 37,999 रुपये के आसपास थे। लेकिन इसके बाद इन फोन्स को इस समय क्रमश: 39,999 रुपये, 43,999 रुपये और 46,999 रुपये के प्राइस में सेल किया जा रहा है, लेकिन 1 अगस्त से इस प्राइस में भी 3000 रुपये की बढ़ोत्तरी हो जाने वाली है। ऐसे में, लॉन्च प्राइस के मुकाबले यह फोन आपको 10000 रुपये से भी महंगे में मिलने वाला है।

Nothing Phone 4a के फीचर और स्पेक्स की सम्पूर्ण डिटेल्स

Nothing Phone 4a को अगर देखा जाए तो यह फोन आपको 6.78-इंच की LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलता है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है, फोन को कंपनी ने 12GB की रैम और 256GB तक की स्टॉरिज पर लॉन्च किया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित है और Nothing OS 4.1 की स्किन पर चलता है। इस फोन को कंपनी की ओर से 3 साल का OS और 6 साल का सिक्युरिटी अपडेट मिलने वाला है।

Nothing Phone 4a का कैमरा कैसा है?

अगर कैमरा को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि Nothing Phone 4a में आपको एक 50MP का सैमसंग GN9 मेन सेन्सर मिलता है, जो OIS से लैस है। इसके अलावा फोन में एक अन्य 50MP का Samsung JN5 Periscope Telephoto Lens भी मिलता है। यह कैमरा भी OIS के साथ आता है। इतना ही नहीं, इस फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है, यह Sony IMX355 सेन्सर है। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में एक 5400mAh की बैटरी भी मिलती है, जो 50W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आती है।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले iQOO Z11 5G को लेकर बड़ी जानकारी लीक, जानें क्या होंगे फीचर्स और संभावित कीमत

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :