अपने डिजाइन के लिए मशहूर ये कंपनी जल्द पेश करने वाली है बेहद सस्ता स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले देखें टॉप फीचर
Nothing ने अब आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर दी है कि वह इंडिया के बाजार में 27 नवंबर को नए स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इसे भारतीय मार्केट में अपने सबसे किफायती स्मार्टफोन के रूप में पेश करेगी। यह मॉडल उन यूज़र्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है,जो Nothing का अनोखा ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव लेना चाहते हैं, लेकिन इसके बाद भी एक सस्ते में आने वाले फोन को ही खरीदना चाहते हैं, अगर आप ऐसे ही यूजर हैं तो आपके लिए भी यह फोन एक बेस्ट ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, अब लॉन्च डेट के बारे में भी जानकारी आ चुकी है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस 'ज्यादा यूज़र्स तक Nothing का असली एक्सपीरियंस पहुँचाने' के मकसद से बनाया गया है।
सिग्नेचर डिज़ाइन अब कम कीमत में
Phone (3a) Lite को Nothing इकोसिस्टम में एक आसान एंट्री-पॉइंट माना जा रहा है। यह Phone (3a) से भी सस्ता होगा और उसी डिजाइन लैंग्वेज में लॉन्च किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि यह फोन भी ट्रांसपेरेंट बैक और मिनिमलिस्टिक आइकॉनिक अप्रोच के साथ आने वाला है। हालांकि, लागत को कम रखने के लिए Nothing ने इसमें फुल Glyph इंटरफेस की जगह एक सिंगल Glyph LED दी है, जो नोटिफिकेशन के लिए काम करेगी। फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा, इसका मतलब है कि यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट होने वाला है।
पुराना डिजाइन लेकिन लाइट वर्जन में हुए बड़े बदलाव
Nothing Phone (3a) Lite ब्रांड की पहचान को बरकरार रखता है, इसमें ग्राहकों को फ्लैट फ्रेम, ट्रांसपेरेंट बैक और बेहतरीन डिजाइन मिलने वाला है। हालांकि, इसे बजट सेगमेंट के हिसाब से थोड़ा बदला भी गया है। एक तरफ जहां प्रीमियम मॉडलों में Glyph LED का पूरा सेटअप मिलता है, वहीं Lite मॉडल में सिर्फ एक ही LED दी गई है। यह बदलाव फोन को खूबसूरत होने के साथ किफायती भी बनाता है।
Nothing Phone (3a) Lite कर संभावित स्पेसिफिकेशंस
Nothing का नया बजट स्मार्टफोन कई दमदार फीचर्स के साथ आएगा, हम लॉन्च से पहले ही कुछ के बारे में जानते हैं, आइए आपको भी इनके बारे में जानकारी देते हैं। यहाँ आपको इस फोन में मिलने वाले सभी फीचर देखने को मिलने वाले हैं।
नथिंग के इस फोन में एक 6.77-इंच फुल-HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है, इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro, 4nm प्रोसेस पर निर्मित प्रोसेसर भी होने वाला है, कैमरा आदि को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा, एक 8MP का अल्ट्रवाइड लेंस और एक 2MP अल्ट्रावाइड कैमरा से लैस हों वाला है, इस फोन के फ्रन्ट पर कंपनी ने एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी रखा है। फोन में एक 5000mAh की बैटरी मिलती है, यह 33W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन को कंपनी ने Nothing OS 3.5 एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च करना है। कंपनी इस फोन को 3 साल के लिए OS अपडेट और 6 साल के सिक्युरिटी अपडेट मिलने वाला है।
भारत में लॉन्च से पहले ग्राहकों में उत्साह
भारत Nothing के लिए एक बड़ा बाजार है, ऐसे में एक किफायती फोन को लॉन्च करना इस बाजार को रिझाने वाली बात है। हालांकि, अभी के लिए प्राइस आदि को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, ऐसे में ऐसा कहा जा सकता है कि Nothing Phone (3a) Lite के लिए कंपनी बैंक ऑफर्स, शुरुआती डिस्काउंट और फर्स्ट-सेल डेट की घोषणा लॉन्च के आसपास कर सकती है। मिड-रेंज सेगमेंट में पहले से ही OnePlus, Vivo, Xiaomi और Samsung के मॉडल मौजूद हैं, इसलिए नथिंग के आगामी फोन के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी होने वालों है।